1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के इस धाकड़ गेंदबाज को एमसीसी क्लब की मिली आजीवन सदस्यता

ऑस्ट्रेलिया के इस धाकड़ गेंदबाज को एमसीसी क्लब की मिली आजीवन सदस्यता

 Reported By: IANS
 Published : Aug 19, 2019 12:46 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 12:46 pm IST

जॉनसन ने कहा, "यह बेहतरीन एहसास है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां लॉर्ड्स में मानद आजीवन सदस्य के तौर पर बैठूंगा।"  

Mitchell Johnson, Former Australian Bowler- India TV Hindi
Mitchell Johnson, Former Australian Bowler Image Source : LORDS.ORG

लंदन। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन को मेरीलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने अपनी मानद आजवीन सदस्यता से नवाजा है। इस बात की जानकारी एमसीसी ने रविवार को लॉर्ड्स मैदान पर एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद दी। 

जॉनसन ने कहा, "यह बेहतरीन एहसास है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां लॉर्ड्स में मानद आजीवन सदस्य के तौर पर बैठूंगा।"

उन्होंने कहा, "एमसीसी द्वारा सम्मान पाकर मैं खुश हूं। मैं इस पद को लेकर काफी सम्मानित और गर्व महसूस कर रहा हूं।"

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के घटक तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले जॉनसन ने 2007 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और 73 मैचों में 313 विकेट लिए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल