1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सूखी पिच की उम्मीद

बाबर आजम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सूखी पिच की उम्मीद

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 03, 2021 09:50 pm IST,  Updated : Feb 03, 2021 09:50 pm IST

बाबर ने बुधवार को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘हम ज्यादा ध्यान लगाये रखेंगे और अपने हक में नतीजा हासिल करने की कोशिश करेंगे।’’ 

Babar Azam expected dry pitch in second Test against South Africa- India TV Hindi
Babar Azam expected dry pitch in second Test against South Africa Image Source : GETTY IMAGES

रावलपिंडी। पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम को गुरूवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में भी पहले टेस्ट की तरह सूखी पिच की उम्मीद है। पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में चार दिन के अंदर दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया था। 

ये भी पढ़ें - क्या ऑस्ट्रेलिया भारत का दौरा रद्द कर सकता था? माइकल वॉन ने पूछा सवाल

उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 साल में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने के लिये दूसरे टेस्ट में महज एक ड्रा की जरूरत है। 

ये भी पढ़ें - BAN vs WI 2nd Test : पहले दिन बांग्लादेश ने पांच विकेट के नुकसान पर बनाए 242 रन

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर एकमात्र टेस्ट श्रृंखला 2003 में जीती थी। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : जब विराट मुझसे कुछ भी पूछेगा तो मैं उसे बताऊंगा - अजिंक्य रहाणे

बाबर ने बुधवार को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘हम ज्यादा ध्यान लगाये रखेंगे और अपने हक में नतीजा हासिल करने की कोशिश करेंगे।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘यहां का विकेट भी कराची की तरह ही दिख रहा है, बस इतना है कि यहां मौसम थोड़ा ठंडा है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल