1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BBL मनोरंजन तक सीमित नहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए खोजता है नयी प्रतिभाए : एलिस्टेयर डॉब्सन

BBL मनोरंजन तक सीमित नहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए खोजता है नयी प्रतिभाए : एलिस्टेयर डॉब्सन

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 14, 2021 11:47 am IST,  Updated : Jul 14, 2021 11:47 am IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिसंबर से शुरू होने वाले बीबीएल के 11वें सत्र का कार्यक्रम जारी किया जिसके बाद डॉब्सन ने यह टिप्पणी की। 

BBL, Australia, Alistair Dobson, cricket, Sports  - India TV Hindi
BBL Image Source : GETTY

बिग बैश लीग (बीबीएल) के प्रमुख एलिस्टेयर डॉब्सन ने बुधवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया की यह शीर्ष क्रिकेट लीग केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है और वह राष्ट्रीय टीम के लिये नयी प्रतिभाएं खोजने में भी अपनी भूमिका निभा रहा है। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिसंबर से शुरू होने वाले बीबीएल के 11वें सत्र का कार्यक्रम जारी किया जिसके बाद डॉब्सन ने यह टिप्पणी की। 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व कप्तान हसन सरदार ने माना, तोक्यो ओलंपिक में पदक का दावेदार है भारतीय हॉकी टीम

उन्होंने ‘द ऐज’ से कहा, ‘‘मैं राष्ट्रीय टीम पर टिप्पणी नहीं करने जा रहा हूं। बीबीएल को लेकर हमारा आकलन प्रशंसकों और मनोरंजन से जुड़ा रहा है। यह हमेशा नये प्रशंसकों और बच्चों को इस खेल के प्रति आकर्षित करने से जुड़ा रहा है। ’’

डॉब्सन ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर इस पर हमारा ध्यान है लेकिन इसके साथ बीबीएल ने खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रदर्शन करने का मंच दिया है। ऐसे कई उदाहरण है जहां बीबीएल और डब्ल्यूबीबीएल (महिला लीग) के जरिये नयी प्रतिभाओं का पता लगा है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल