1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट क्रिकेट के दिनों नहीं बल्कि उसके परिणामों को लेकर चिंतित है ब्रायन लारा

टेस्ट क्रिकेट के दिनों नहीं बल्कि उसके परिणामों को लेकर चिंतित है ब्रायन लारा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 09, 2020 07:54 pm IST,  Updated : Mar 10, 2020 08:28 am IST

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पांच दिवसीय क्रिकेट का समर्थन किया है जबकि वे चार दिवसीय क्रिकेट के खिलाफ हैं।

brain lara, test cricket, test match, test result, virat kohli, sachin tendulkar- India TV Hindi
brain lara Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई| वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा टेस्ट मैचों के समय को लेकर चिंतित नहीं हैं क्योंकि वह सिर्फ नतीजा देखना चाहते हैं। टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर (नाबाद 400) के रिकार्डधारी लारा ने यह भी कहा कि दिन/रात्रि टेस्ट आकर्षण का केंद्र रहे लेकिन खेल के लंबे प्रारूप को लोकप्रिय बनाने के लिये यह आगे बढ़ने का तरीका नहीं हैं। 

चार दिवसीय या पांच दिवसीय टेस्ट पर उनकी राय पूछने पर लारा ने पीटीआई से कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट से मैं सिर्फ एक ही चीज चाहता हूं कि हर कोई जो क्रिकेट देखता है कि वह जानता है कि मैच नतीजे के साथ ही समाप्त होगा और यही चीज दिलचस्पी जगायेगी। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह पांच दिवसीय है या चार दिवसीय, मायने नहीं रखता। अगर हर मैच किसी तरह नतीजे पर खत्म होता है तो मुझे लगता है कि पहले दिन और अंतिम दिन दिलचस्पी जगेगी ही। ’’ 

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पांच दिवसीय क्रिकेट का समर्थन किया है जबकि वे चार दिवसीय क्रिकेट के खिलाफ हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल