1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के एयरपोर्ट पर वसीम अकरम के साथ हुई बदसलूकी, ट्वीटर पर साझा किया दर्द

इंग्लैंड के एयरपोर्ट पर वसीम अकरम के साथ हुई बदसलूकी, ट्वीटर पर साझा किया दर्द

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 23, 2019 06:20 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 06:20 pm IST

यहां एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनकी डायबीटीज की दवाओं को कोल्ड केस से निकाल कर प्लास्टिक के बैग में ले जाने को कहा।

वसीम अकरम- India TV Hindi
वसीम अकरम Image Source : @SAJ_PAKPASSION TWITTER

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम के साथ हाल ही में इंग्लैंड के मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर बदसलूकी की घटना सामने आई है। यहां एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनकी डायबीटीज की दवाओं को कोल्ड केस से निकाल कर प्लास्टिक के बैग में ले जाने को कहा।

वसीम अकरम ने अपने साथ हुई इस बदसलुकी की पूरी जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। अकरम ने ट्वीट करते हुए लिखा 'मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर आज मेरा दिल टूट गया। मैं दुनिया भर में इंसुलिन के साथ सफर करता हूं और आज जो यहां हुआ इससे मेरा दिल टूट गया। मैं काफी प्रताड़ित महसूस कर रहा हूं। मुझसे काफी बेरुखी से बात की गई और सार्वजनिक रूप से इंसुलिन को इसके कोल्ड केस से निकालकर प्लास्टिक बैग में रखा गया।' 

बता दें, 1997 से ही वसीम अकरम टाइप 1 डायबीटीज से पीड़ित है और उसका इलाज करवा रहे हैं। वह जब खेलते थे तब से हर टूर में अपने साथ इंसुलिन के साथ सफर करते थे। 

वसीम अकरम की यह पोस्ट पढ़कर फैन्स ने यूके सरकार से वसीम अकरम से माफी मांगने को कहा तो कई फैन्स ने कहा कि मैनचेस्टर पर एयरपोर्ट अधिकारी हर किसी से काफी बुरा बरताव करते हैं इसलिए यहां से फ्लाइट ना ही पकड़ो तो ही अच्छा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल