1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लाइव मैच में एक हाथ से कैच पकड़कर फैन हो गया मालामाल, जीत लिए 50,000 डॉलर

लाइव मैच में एक हाथ से कैच पकड़कर फैन हो गया मालामाल, जीत लिए 50,000 डॉलर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 16, 2018 05:50 pm IST,  Updated : Feb 16, 2018 05:50 pm IST

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला।

एक हाथ से कैच लेकर...- India TV Hindi
एक हाथ से कैच लेकर दर्शक हुआ मालामाल

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 मैच में एक फैन की लॉटरी निकल पड़ी। फैन ने रॉस टेलर का एक हाथ से कैच पकड़ लिया और इसके बाद वो लाइव मैच में मालामाल हो गया। दरअसल, न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी ओवर में रॉस टेलर ने करारा शॉट खेला और गेंद फील्डर के सर के ऊपर से छह रनों के लिए बाउंड्री के बाहर चली गई। इस दौरान दर्शकों के बीच ऑरैंज कलर की जर्सी पहने बैठे एक फैन ने गेंद को एक हाथ से लपक लिया और इसके साथ ही उसने 50,000 न्यूजीलैंड डॉलर की रकम जीत ली।

न्यूजीलैंड में गर्मियों में मैचों के दौरान जो भी दर्शक ऑरैंज जर्सी पहनकर एक हाथ से कैच पकड़ लेता है उसे 50,000 न्यूजीलैंड डॉलर इनाम के तौर पर दिए जाते हैं। एक हाथ से कैच पकड़ने के बाद फैन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वो बेहद ही खुश दिखाई दे रहा था और उसके चेहरे पर इनाम जीतने की खुशी साफ झलक रही थी। फैन के अगल-बगल बैठे दर्शकों ने भी उसे गले लगा लिया और उसकी खुशी में शामिल होने लगे।

इनाम जीतने वाले फैन का नाम मिचेल ग्रिमस्टोन बताया जा रहा है। ग्रिमस्टोन ब्रैडम मैक्कलम का बहुत बड़ा प्रशंसक है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया ये मैच बेहद ही यादगार और ऐतिहासिक रहा। बेहद रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हरा दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।