1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL: दूसरे टेस्ट में ये रिकॉर्ड इंतज़ार कर रहा है कोहली का

IND vs SL: दूसरे टेस्ट में ये रिकॉर्ड इंतज़ार कर रहा है कोहली का

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 03, 2017 10:35 am IST,  Updated : Aug 03, 2017 10:35 am IST

श्रीलंका के ख़िलाफ़ 3 टेस्ट मैचों की सिरीज़ का दूसरा मैच गुरुवार से कोलंबो में खेला जा रहा है।अगर भारत जीत जाता है तो क्रिकेट इतिहास के सुनहरे पन्नों में कप्तान विराट कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।

Virat-Kohli- India TV Hindi
Virat-Kohli

नई दिल्ली: श्रीलंका के ख़िलाफ़ 3 टेस्ट मैचों की सिरीज़ का दूसरा मैच गुरुवार से कोलंबो में खेला जा रहा है। भारत ने पहले टेस्ट में 304 रन से जीत दर्ज कर 1-0 से बढ़त बना रखी है। अगर भारत जीत जाता है तो क्रिकेट इतिहास के सुनहरे पन्नों में कप्तान विराट कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। 

यदि भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच पर जीत हासिल कर लेती है तो कोहली की कप्तानी में ऐसा पहली बार होगा जब भारत ने श्रीलंका की सरजमीं पर लगातार दो सिरीज पर कब्जा किया हो। इससे पहले टीम ने साल 2015 में कोहली की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सिरीज़ खेली थी। इस दौरान भारत ने श्रीलंका को उन्हीं की ज़मीन पर 2-1 से हराकर 22 साल बाद सिरीज़ पर कब्जा किया था। इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन की कप्तानी में 1993 में भारतीय टीम ने श्रीलंका को मात दी थी।

दूसरे टेस्ट में श्रीलंका पर विजय हासिल करने की राह कोहली टीम के लिए आसान नहीं होगी। पहले मुकाबले से बाहर रहे विरोधी टीम के कप्तान दिनेश चांडीमल की टीम में वापसी हो गई है और उन्होंने मैच से पहले भारत को चुनौती देने की बात कही है। वहीं बायें हाथ के बल्लेबाज लाहिरू तिरिमाने को चोटिल असेला गुणरत्ने के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका चाहेगी कि पहले मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद वह सीरीज में वापसी करे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल