1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय बल्लेबाजों के शॉट खेलने से हमें मिली मदद : काइल जैमीसन

भारतीय बल्लेबाजों के शॉट खेलने से हमें मिली मदद : काइल जैमीसन

 Edited By: IANS
 Published : Feb 29, 2020 05:16 pm IST,  Updated : Feb 29, 2020 05:16 pm IST

जैमीसन ने पहले दिन के खेल के बाद कहा कि उन्होंने वेलिंगटन में जितने शॉट खेले थे, उससे ज्यादा इस बार इस पारी में खेले। मुझे लगता है कि पिच ने भी शायद ऐसा करने में उनकी मदद की। 

Kyle Jamieson, New Zealand, India IND vs NZ, IND vs NZ 2nd Test- India TV Hindi
Kyle Jamieson Image Source : AP

न्यूजीलैंड के मध्यम गति के गेंदबाज काइल जैमीसन का मानना है कि दूसरे टेस्ट के शुरूआती दिन भारतीय बल्लेबाजों के शॉट खेलने से उनका उद्देश्य पूरा हो गया। छह फुट आठ इंच लंबे जैमीसन ने अपने दूसरे ही टेस्ट में पहली बार पांच विकेट चटकाने का कारनामा हासिल कर लिया और चाय के बाद उनके स्पैल की मदद से भारतीय टीम 242 रन के स्कोर पर सिमट गयी।

जैमीसन ने पहले दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘उन्होंने वेलिंगटन में जितने शॉट खेले थे, उससे ज्यादा इस बार इस पारी में खेले। मुझे लगता है कि पिच ने भी शायद ऐसा करने में उनकी मदद की। लेकिन मुझे लगता है कि इसी की वजह से हमें भी उन्हें आउट करने में मदद मिली। ’’ 

हेगले ओवल की पिच स्ट्रोक खेलने के लिये बेहतर है और इसलिये गेंदबाजों को सही लेंथ हासिल करने में थोड़ा समय लगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आप जहां गेंद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हो, अगर वह सही जगह गयी तो अच्छा है लेकिन अगर वह थोड़ी कम रह गयी तो बल्लेबाज के लिये मुश्किल हो सकती है। उन्होंने अच्छे शाट खेले। ’’ 

जैमीसन ने कहा, ‘‘जब हमने ओवरपिच गेंदबाजी की तो उन्होंने इसे दूर तक खेला और जब हम वाइड से चूके तो उन्होंने इसे भी दूर तक खेला इसलिये बात सिर्फ क्रीज पर बने रहने की थी और मुझे लगता है जहां तक एकजुट प्रयास की बात है तो हम इसमें सफल रहे और हमारे लिये दिन अच्छा रहा। ’’ 

उन्होंने माना कि दूसरा और तीसरा दिन भी बल्लेबाजी के लिये बेहतर होगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह दूसरे और तीसरे दिन भी इसी तरह का रहेगा जहां आपके शॉट काफी अहम रहेंगे और इसके बाद यह शायद थेाड़ा सपाट होगा। ’’ 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल