1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे क्रिकेट में आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को पहली बार दी पटखनी, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

वनडे क्रिकेट में आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को पहली बार दी पटखनी, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 14, 2021 09:26 am IST,  Updated : Jul 14, 2021 09:26 am IST

जीत के साथ ही आयरलैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था।

Ireland vs South Africa, cricket news, latest updates, Andrew Balbirnie, Rabada, Keshav Maharaj- India TV Hindi
Ireland cricket team  Image Source : TWITTER/CRICKET IRELAND

कप्तान एंडी बिलबर्नी के शानदार 102 रनों की शकतीय पारी की मदद से आयरलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में मजबूत साउथ अफ्रीका को 43 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही आयरलैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था।

साउथ अफ्रीका पर आयरलैंड की यह जीत कई मायनों में खास है। यह पहला मौका है जब आयरलैंड ने वनडे फॉर्मेट में साउथ को हराया। 

यह भी पढ़ें- बाबर आजम की रिकॉर्ड पारी हुई बेकार, इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ

इस मुकाबले में आयरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 291 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम के लिए जानेमन मलान ने 84 रनों की पारी खेली जबकि रासि वेनडर डुसेन ने 49 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा और कोई भी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज क्रिज पर नहीं टिक सके।

इस तरह साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 48.3 ओवर में 247 रन बनाकर सिमट गई।

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने दी टोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों को बड़ी सलाह- अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं

वहीं इससे पहले आयरलैंड की तरफ से कप्तान बिलबर्नी के अलावा हैरी टैक्टर ने बेहतरीन 79 रनों की पारी खेली जबकि डॉकरेल ने 45 और स्टार्लिंग 27 रन बनाए।

गेंदबादी में आयरलैंड के लिए मार्क आदिर, जोशुआ लिटिल एंडी मैक्बर्न ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा क्रेग यंग सिमी सिंह और जॉर्ज डॉकरेल को एक-एक सफलता हासिल हुई।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल