1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने इंग्लैंड के पीएम को दी एशेज का तीसरा टेस्ट मैच जीतने की खबर

प्रधानमंत्री मोदी ने इंग्लैंड के पीएम को दी एशेज का तीसरा टेस्ट मैच जीतने की खबर

 Reported By: IANS
 Published : Aug 26, 2019 09:33 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 09:35 pm IST

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन को इंग्लैंड की जीत के बारे में सबसे पहले बताया।

PM Modi and Britain pm Johnson- India TV Hindi
PM Modi and Britain pm Johnson Image Source : GETTY IMAGE/PTI

नई दिल्ली। हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अपनी असाधारण पारी खेलकर एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को आस्ट्रेलिया पर एक विकेट की रोमांचक जीत दिला दी। आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के प्रधानमंत्रियों ने भी स्टोक्स की इस उपलब्धि की जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर चर्चा की।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन को इंग्लैंड की जीत के बारे में सबसे पहले बताया। 

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की तरफ से जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए खास मेहमान के रूप में आमंत्रित किए गए मोदी ने रविवार को इंग्लैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात की और फिर उन्हें एशेज मैच जीतने की खबर दी।

आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिनसन ने जॉनसन को बधाई दी। साथ ही सीरीज में बाकी बचे दो मैच के हवाले से कहा कि 'अभी दो और बचे हैं, अभी दो और बचे हैं।' इस पर जॉनसन ने कहा कि हम भी किसी चीज को हल्के में नहीं ले रहे हैं।

इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए इस मैच को एक विकेट से जीतकर पांच मैचों की एशेज सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल