1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमान गिल ने भरी हुंकार, कहा- पृथ्वी शॉ की तरह मैं भी भारतीय टीम में डेब्यू को तैयार

शुभमान गिल ने भरी हुंकार, कहा- पृथ्वी शॉ की तरह मैं भी भारतीय टीम में डेब्यू को तैयार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 26, 2018 08:45 am IST,  Updated : Oct 26, 2018 08:45 am IST

शुभमान गिल ने हाल ही में देओधर ट्रॉफी में इंडिया सी की तरफ से बेहतरीन शतक लगाया था। शुभमान गिल लंबे समय से घेलू क्रिकेट में अच्छा कर रहे हैं।

Shubhman Gill- India TV Hindi
Shubhman Gill Image Source : PTI/ICC

भारत के उभरते हुए सितारे शुभमान गिल ने कहा कि वो अंडर-19 टीम के अपने कप्तान पृथ्वी शॉ के नक्शेकदम पर चलते हुए भारतीय टीम की तरफ से खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन वो अपने लिए मौके का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय टीम में सभी फॉर्मेट में जगह बनाना आसान नहीं है और इसलिए पंजाब के इस युवा बल्लेबाज को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 

Highlights

  • शुभमान गिल भारतीय टीम में डेब्यू को तैयार
  • शुभमान गिल ने कहा- देश के लिए खेलने के मौके का इंतजार 
  • शुभमान गिल घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा खेल रहे हैं

19 साल का ये बल्लेबाज हालांकि इससे परेशान नहीं है और घरेलू क्रिकेट में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने में लगा है। गिल से जब पूछा गया कि शॉ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं और उन्होंने अपने लिए क्या समयसीमा तय की है, उन्होंने कहा, ‘‘मैं तैयार हूं। मुझे वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका नहीं मिला लेकिन मुझे अगली सीरीज में मौका मिल सकता है। मैं रन बनाकर खुश हूं।’’ 

अपेक्षाओं के बारे में गिल ने कहा, ‘‘ये चीजें आपके दिमाग में तभी तक रहती हैं जब तक कि आप क्रीज पर नहीं उतरते। जब आप मैदान पर जाते हो तो फिर केवल रन बनाने के बारे में सोचते हो। मैं ये नहीं सोचता कि अगर मैं आउट हो गया तो क्या होगा।’’ 

आपको बता दें कि देओधर ट्रॉफी में हाल ही में शुभमान गिल ने 111 गेंदों में नाबाद 106 रनों की पारी खेली थी और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी। शुभमान गिल लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में अच्छा कर रहे हैं और उन्हें भी पृथ्वी शॉ की तरह भारतीय टीम में मौका मिलने का इंतजार है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल