1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैयद मुश्ताक अली के नॉकआउट से पहले सभी 8 टीमों का हुआ कोविड-19 टेस्ट

सैयद मुश्ताक अली के नॉकआउट से पहले सभी 8 टीमों का हुआ कोविड-19 टेस्ट

 Reported By: IANS
 Published : Jan 23, 2021 03:58 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 03:58 pm IST

सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों से पहले सभी आठ टीमों के खिलाड़ियों का क्वारंटीन अवधि समाप्त होने के बाद उनका कोविड-19 टेस्ट किया गया। 

सैयद मुश्ताक अली के...- India TV Hindi
सैयद मुश्ताक अली के नॉकआउट से पहले सभी 8 टीमों का हुआ कोविड-19 टेस्ट  Image Source : BCCI DOMESTIC

अहमदाबाद| सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों से पहले सभी आठ टीमों के खिलाड़ियों का क्वारंटीन अवधि समाप्त होने के बाद उनका कोविड-19 टेस्ट किया गया। सभी टीमें अब रविवार से अपना अभ्यास शुरू करेंगी।

कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, बड़ौदा, बिहार और राजस्थान ने सैयद मुश्ताक अली के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के लिए क्वलीफाई किया है। बड़ौदा और हिमाचल की टीमें पहले ही यहां पहुंच चुकी है। कोविड-19 टेस्ट से गुजरने के बाद ही उन्हें अभ्यास की अनुमति दी गई है।

भारत वापसी के बाद रहाणे ने किया ऐसा की सोशल मीडिया पर फैंस बोले, 'एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे'

एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "सभी आठ टीमों के खिलाड़ियों का क्वारंटीन अवधि समाप्त होने के बाद उनका कोविड-19 टेस्ट किया गया। सभी टीमें अब रविवार से अपना अभ्यास शुरू करेंगी।" पहले क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक का सामना पंजाब से जबकि दूसरे क्वार्टर में तमिलनाडु का सामना हिमाचल प्रदेश से 26 जनवरी को होगा।

वहीं, 27 जनवरी को पहले क्वार्टर में हरियाणा और बड़ौदा तथा दूसरे क्वार्टर में बिहार और राजस्थान का मुकाबला होगा। सभी मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट और टी-20 सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमें मैदान पर उतारेगी साउथ अफ्रीका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल