1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस राज्य ने बनाया इरफान पठान को अपना कोच

इस राज्य ने बनाया इरफान पठान को अपना कोच

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 31, 2018 01:01 pm IST,  Updated : Mar 31, 2018 01:01 pm IST

राष्ट्रीय टीम के लिए 33 साल के पठान ने 2003 से 2012 तक 29 टेस्ट, 120 एकदिवसीय और24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

इरफान पठान- India TV Hindi
इरफान पठान

श्रीनगर: भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान को जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ( जेकेसीए) ने2018-19 सत्र के लिए कोच- सह- मेंटर नियुक्त किया है। 

जेकेसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशिक बुखारी ने कहा,‘‘ वह( पठान) एक साल तक हमारी टीम के कोच- सह- मेंटर रहेंगे।’’ 

राष्ट्रीय टीम के लिए 33 साल के पठान ने 2003 से 2012 तक 29 टेस्ट, 120 एकदिवसीय और24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है। पठान पिछले दो घरेलू सत्र में बड़ौदा टीम के कप्तान थे। पठान ने शेर- ए- कश्मीर स्टेडियम में युवा क्रिकेटरों से बातचीत कर अगले स्तर पर पहुंचने के लिए उन्हें अपनी खेल पर कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल