1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी मैच के लिए उमेश यादव की हुई विदर्भ टीम में वापसी

रणजी ट्रॉफी मैच के लिए उमेश यादव की हुई विदर्भ टीम में वापसी

 Edited By: IANS
 Published : Dec 14, 2019 07:44 pm IST,  Updated : Dec 14, 2019 07:44 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव रणजी ट्रॉफी में विदर्भ के लिए राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

Umesh Yadav, Vidarbha cricket team,Ranji trophy,Jai Prakash Yadav,Chandrakant Pandit- India TV Hindi
Umesh Yadav Image Source : AP

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव की राजस्थान के खिलाफ होने वाले आगामी रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मैच के लिए मौजूदा चैंपियन विदर्भ की टीम में वापसी हुई है। विदर्भ को रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के एलीट ग्रुप-ए और बी मैच के लिए यहां 17 से 20 दिसंबर तक राजस्थान की मेजबानी करनी है।

उमेश आंध्र प्रदेश के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाए थे क्योंकि टीम साउथ दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ चार टेस्ट मैचों के बाद वर्कलोड को देखते हुए उमेश को ब्रेक देना चाहते थे।

लेकिन राजस्थान के खिलाफ मैच के लिए उनकी टीम में वापसी हुई है। उमेश हालांकि सर्विसेस और पंजाब के खिलाफ होने वाले अगले मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

विदर्भ क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा, "वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें मैच से आराम दिया गया था, लेकिन दूसरे मैच के लिए वह हमारे साथ टीम में हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल