1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर किया साफ, भारत के खिलाफ टेस्ट में यह दो बल्लेबाज करेंगे ओपनिंग

ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर किया साफ, भारत के खिलाफ टेस्ट में यह दो बल्लेबाज करेंगे ओपनिंग

 Edited By: IANS
 Published : Nov 14, 2020 08:37 am IST,  Updated : Nov 14, 2020 08:37 am IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया को चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड में होगा, जो दिन-रात का टेस्ट होगा।

David Warner, Joe Burns, Test Match, India, Justin Langer- India TV Hindi
Justin Langer Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि भारत के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में डेविड वार्नर और जो बर्न्‍स पारी की शुरुआत करेंगे। लैंगर ने उन अटकलों को विराम दे दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि घरेलू सत्र में खराब प्रदर्शन करने वाले बर्न्‍स को भारत के खिलाफ अंतिम एकादश में जगह मिलना मुश्किल है।

इसका कारण यह था कि अनकैप्ड बल्लेबाज विल पुकोवस्की ने घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए मजबूत दावा ठोका है लेकिन लैंगर फिलहाल अनुभव को ही तरजीह देना चाहते हैं।

लैंगर ने कहा, "पिछली बार जब हम टेस्ट खेले थे तब हमें वार्नर और बर्न्‍स का कॉम्बीनेशन अच्छा लगा था। दोनों के बीच अच्छा तालमेल है और इसी कारण मैं इसी जोड़ी को भारत के खिलाफ आजमाने पर यकीन रखता हूं।"

भारत और ऑस्ट्रेलिया को चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड में होगा, जो दिन-रात का टेस्ट होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल