1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले क्रॉले की तारीफ में गांगुली ने कही ये बड़ी बात

तीसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले क्रॉले की तारीफ में गांगुली ने कही ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Aug 23, 2020 12:43 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 12:43 pm IST

इंग्लैंड ने युवा बल्लेबाज जैक क्रॉले ने साउथैम्पटन के एजेस बाउल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलते हुए 267 रन बनाए। 

तीसरे टेस्ट में दोहरा...- India TV Hindi
तीसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले क्रॉले की तारीफ में गांगुली ने कही ये बड़ी बात Image Source : GETTY

नई दिल्ली| इंग्लैंड ने युवा बल्लेबाज जैक क्रॉले ने साउथैम्पटन के एजेस बाउल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलते हुए 267 रन बनाए। उनकी इस पारी से बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली काफी प्रभावित दिखे। क्रॉले ने पूरे पांच सत्र बल्लेबाजी की और जोस बटलर के साथ 359 रनों की साझेदारी की।

इस पारी के बाद गांगुली ने क्रॉले को लेकर ट्वीट किया और लिखा, "इंग्लैंड को क्रॉले के रूप में नंबर-3 का अच्छा बल्लेबाज मिल गया। वह क्लास खिलाड़ी लगते हैं.. उम्मीद है कि उन्हें हर प्रारूप में लगातार देखूंगा।"

बटलर और क्रॉले की साझेदारी इंग्लैंड के लिए टेस्ट में संयुक्त रूप से छठी सबसे बड़ी साझेदारी है। यह क्रॉले के पहला शतक था और उन्होंने पहले शतक को ही दोहरे में बदला। इसी के साथ वह पहले शतक के तौर पर दूसरा सर्वोच्च स्कोरर का रिकार्ड अपने नाम करने में सफल रहे हैं। पहले शतक के तौर पर सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकार्ड भारत के करुण नायर के नाम हैं जिन्होंने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 303 रनों की पारी खेली थी।

साथ ही वह इंग्लैंड की तरफ से दोहरा शतक जमाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं। उनसे पहले लेन हटन और डेविड गवर हैं। इसी के साथ क्रॉले का स्कोर इंग्लैंड के लिए नंबर-3 पर दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। उनसे पहले वैली हेमंड ने न्यूजीलैंड 1933 में नंबर-3 पर आकर इंग्लैंड के लिए 336 रन बनाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल