1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फ्लॉप होने के बाद भी तीसरा टेस्ट खेलेगा ये खिलाड़ी, कप्तान रोहित शर्मा ने कर दिया साफ

फ्लॉप होने के बाद भी तीसरा टेस्ट खेलेगा ये खिलाड़ी, कप्तान रोहित शर्मा ने कर दिया साफ

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 28, 2023 01:09 pm IST,  Updated : Feb 28, 2023 01:16 pm IST

लगातार फ्लॉप होने के बाद भी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक खिलाड़ी को मौका देने के लिए बैक किया है।

IND vs AUS - India TV Hindi
IND vs AUS Image Source : GETTY

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में भिड़ रही है। इस सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतने के बाद टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है। सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 देखना काफी दिलचस्प होगा। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को लेकर एक बड़ा संकेत दिया है।

फ्लॉप होने के बाद भी खेलेगा ये खिलाड़ी

तीसरे टेस्ट में सबसे ज्यादा देखने वाली बात ये रहेगी कि प्लेइंग 11 में केएल राहुल को मौका मिलता है या नहीं। इस मुकाबले से पहले उम्मीद यही की जा रही थी कि राहुल के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप किया जाएगा। और उनकी जगह शुभमन गिल को इंदौर में मौका मिल सकता है। लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस मूड में नजर नहीं नहीं आ रहे हैं और उनके हालिया बयान से ये साफ लग रहा है कि राहुल तीसरे टेस्ट में भी खेलते हुए दिखाई देंगे।

रोहित ने ऐसा क्या कहा?

इस सीरीज के तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए जब टीम का ऐलान हुआ तो उसमें केएल राहुल से टीम की उपकप्तानी छीन ली गई थी। तब ये माना जा रहा था कि उन्हें प्लेइंग 11 से ड्रॉप करने के लिए ये कदम उठाया गया है। लेकिन अब रोहित ने साफ कर दिया है कि उस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। रोहित ने तीसरे मैच से एक दिन पहले कहा कि किसी खिलाड़ी के वाइस कैप्टन होने या ना होने से किसी बात का संकेत नहीं मिलता। 

रोहित ने कहा कि टीम के सभी 17 खिलाड़ियों के पास मौका है। टीम उन्हें बैक करेगी जो प्रतिभाशाली हैं। उप-कप्तानी छीनने का मतलब कुछ बड़ा नहीं है। उन्हें उपकप्तान इसलिए बनाया गया क्योंकि शायद उस समय ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी नहीं थे।

खराब प्रदर्शन के बाद भी किया जा रहा बैक

केएल राहुल का प्रदर्शन लगातार खराब रहा है, लेकिन कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित उन्हें लगातार बैक कर रहे हैं। राहुल के प्रदर्शन की बात करें तो नागपुर में खेले गए पहले मैच में उनके बल्ले से पहली पारी में 20 रन आए और दूसरे मैच की पहली पारी में वे 17 और दूसरी पारी में एक रन ही बना सके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें मौके मिलना शुभमन गिल के लिए बड़ी नाइंसाफी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल