1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय क्रिकेट टीम को मिलेंगे नये फिजियो और ट्रेनर, नितिन पटेल के साथ मिलकर करेंगे काम

भारतीय क्रिकेट टीम को मिलेंगे नये फिजियो और ट्रेनर, नितिन पटेल के साथ मिलकर करेंगे काम

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 02, 2022 03:52 pm IST,  Updated : Mar 02, 2022 03:52 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम में जल्द ही नये फिजियो और ‘स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच’ की नियुक्ति की जाएगी। ये सभी नितिन पटेल की अगुवाई वाली एक समर्पित खेल विज्ञान एवं खेल चिकित्सा (एसएसएसएम) टीम का हिस्सा होंगे।

Shreyas Iyer of India has treatment after injuring his shoulder (File)- India TV Hindi
Shreyas Iyer of India has treatment after injuring his shoulder (File) Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • भारतीय क्रिकेट टीम में जल्द ही नये फिजियो और ‘स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच’ की होगी नियुक्ति
  • ये सभी नितिन पटेल की अगुवाई वाली टीम का होंगे हिस्सा
  • इसके अलावा चोट से उबरने के समय के लिये भी विशेषज्ञ होंगे

खिलाड़ियों की चोट से परेशान भारतीय क्रिकेट टीम में जल्द ही नये फिजियो और ‘स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच’ की नियुक्ति की जाएगी। ये सभी नितिन पटेल की अगुवाई वाली एक समर्पित खेल विज्ञान एवं खेल चिकित्सा (एसएसएसएम) टीम का हिस्सा होंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अपनी एसएसएसएम टीम के लिये कई नियुक्तियां करने जा रहा है जिसमें भारतीय टीम (पुरुष और महिला) तथा जूनियर टीम (पुरुष और महिला) और ‘ए’ टीम के लिये फिजियो और ट्रेनर (स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच) भी शामिल हैं। 

आईसीसी टी20 रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने लगाई बड़ी छलांग, विराट कोहली टॉप-10 से हुए बाहर

इसके अलावा चोट से उबरने के समय के लिये भी विशेषज्ञ होंगे। इन ‘रिहैब विशेषज्ञों’ के लिये भी बीसीसीआई ने आवेदन मांगे हैं। फिजियो और ट्रेनर के दो वर्ग होंगे जिसमें पहला वर्ग सीनियर जबकि वर्ग दो जूनियर टीम के अलावा घरेलू क्रिकेट में काम करेगा। भारतीय टीम और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के वर्तमान स्टाफ का इन पदों के लिये फिर से आवेदन करने की संभावना है। आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ मार्च है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल