1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 ऑक्शन में इस टीम के पास है सबसे ज्यादा प्लेयर्स लेने का मौका, कितने करोड़ रुपये पर्स में हैं बाकी

IPL 2026 ऑक्शन में इस टीम के पास है सबसे ज्यादा प्लेयर्स लेने का मौका, कितने करोड़ रुपये पर्स में हैं बाकी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Dec 10, 2025 05:17 pm IST,  Updated : Dec 10, 2025 05:17 pm IST

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का प्लेयर ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा, जिसमें सभी फ्रेंचाइजियों को मिलाकर कुल 77 खिलाड़ियों के ही स्लॉट खाली हैं, जिसके लिए 359 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Kolkata Knight Riders- India TV Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स Image Source : PTI

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वें सीजन की शुरुआत साल 2026 में मार्च महीने के आखिर में हो सकती है, लेकिन उससे पहले ही अभी से फैंस के बीच आगामी सीजन को लेकर चर्चा देखने को मिल रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला ऑक्शन है, जिसके लेकर कुल 359 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं। इसमें कुल भारत और विदेशी खिलाड़ी कैप्ड मिलकर कुल खिलाड़ियों की संख्या को देखा जाए तो वह 112 है। इसमें सभी टीमों के खाली कुल स्लॉट की संख्या देखी जाए तो वह जहां 77 प्लेयर्स की है तो वहीं इसमें 31 विदेशी प्लेयर्स के स्लॉट शामिल हैं। ऐसे में सभी की नजरें उस फ्रेंचाइजी पर हैं जिसके पास सबसे ज्यादा प्लेयर्स के स्लॉट खाली हैं।

केकेआर के पास सबसे ज्यादा प्लेयर्स स्लॉट खाली

आईपीएल 2026 के लिए जब ऑक्शन को लेकर सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट को जारी किया था, तो उसमें सबसे ज्यादा कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला लिया था, जिसमें कुछ बड़े नाम भी शामिल थे। इसमें आद्रें रसेल, वेंकटेश अय्यर और क्विंटन डी कॉक का नाम प्रमुख तौर पर था। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में जाने से पहले केकेआर के पास कुल 13 खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं, जिसमें से उनके पास 6 विदेशी प्लेयर्स के स्लॉट हैं। अभी केकेआर की स्क्वाड में कुल 12 खिलाड़ी हैं। वहीं ऑक्शन के समय केकेआर के पास बाकी फ्रेंचाइजियों के मुकाबले सबसे ज्यादा पर्स भी है जो 64 करोड़ 30 लाख रुपये का है। ऐसे में आईपीएल 2026 सीजन के लिए केकेआर पास एक मजबूत स्क्वाड बनाने का भी मौका है।

सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी 10 स्लॉट खाली

केकेआर के बाद आईपीएल ऑक्शन 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद दूसरी ऐसी फ्रेंचाइजी है जिसके पास सबसे ज्यादा प्लेयर्स स्लॉट खाली हैं। हैदराबाद ने जब रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया था तो उसके बाद उन्होंने कुल 15 प्लेयर्स को रिटेन किया था। वहीं ऑक्शन के समय सनराइजर्स हैदराबाद के पास कुल 10 खिलाड़ियों को खरीदने का स्लॉट खाली है, जिसमें वह 2 विदेशी प्लेयर्स भी ले सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स को लेकर बात की जाए तो 25 करोड़ 50 लाख रुपये का है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 ऑक्शन में 16 कैप्ड भारतीय प्लेयर्स का भी नाम, इस खिलाड़ी पर रहेगी सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें

IPL 2026 ऑक्शन से पहले जानें सभी टीमों का बचा हुआ पर्स, रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल