1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Record Alert: उमरान मलिक बने भारत के सबसे तेज गेंदबाज, एक झटके में बुमराह का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

Record Alert: उमरान मलिक बने भारत के सबसे तेज गेंदबाज, एक झटके में बुमराह का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Jan 04, 2023 03:31 pm IST,  Updated : Jan 04, 2023 03:54 pm IST

Umran Malik Record Alert: भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Umran Malik, ind vs sl- India TV Hindi
उमरान मलिक Image Source : BCCI

Umran Malik Records: भारत के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में इतिहास रच दिया है। 23 साल के उमरान ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के साथ जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। उमरान अब भारत के सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने मैच के दौरान श्रीलंकाई कप्तान को 155 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद डाली और उनका विकेट लेने के साथ ही भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज बनने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

बुमराह का रिकॉर्ड टूटा

उमरान से पहले भारत के लिए सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम था। चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे बुमराह ने 153.6 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। जबकि लिस्ट में मोहम्मद शमी (153.3) और उनके बाद नवदीप सैनी (152.8) की रफ्तार के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर काबिज हैं।

umran malik, ind vs sl
Image Source : APउमरान मलिक

शनाका को चौंकाया

बात करें उमरान के रिकॉर्ड की तो उन्होंने अपनी सबसे तेज गेंदबाज डाली जिस वक्त भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही थी और उसे विकेट की तलाश थी। उस वक्त श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका तेजी से रन बना रहे थे और अपने अर्धशतक के करीब थे। लेकिन तभी कप्तान हार्दिक पांड्या ने 17वें ओवर में गेंद उमरान को थमाई और फिर जम्मू एक्सप्रेस के नाम से मशहूर इस युवा गेंदबाज ने वह कर दिखाया, जिसकी शायद ही कोई उम्मीद कर रहा था। उमरान ने ओवर की चौथी गेंद 155 किमी/घंटे की रफ्तार से डाली और शनाका को चलता किया। शनाका ने उमरान की गेंद पर बल्ला लड़ाया लेकिन एक्सट्रा कवर के पास युजवेंद्र चहल को सीधा हाथ में कैच थमा बैठे। इसके साथ ही शनाका 27 गेंदों में 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे और भारत एक बार फिर से मैच में वापसी करने में सफल रहा।

umran malik
Image Source : APउमरान मलिक

श्रीलंका के खिलाफ झटके 2 विकेट

उमरान इस मैच में भारत के दूसरे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने रफ्तार के साथ-साथ किफायती गेंदबाजी करते हुए दो अहम विकेट भी हासिल किए। उन्होंने अपने 4 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 27 रन दिए और असलंका-शनाका के विकेट चटकाए। उमरान की बात करें तो यह उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे तेज गेंद थी लेकिन आईपीएल में वह 156.9 की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल