Published : Jan 19, 2026 02:30 pm IST, Updated : Jan 19, 2026 02:30 pm IST
1/5Image Source : PTI
न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा भारतीय गेंदबाजी अटैक का हिस्सा थे, वहीं जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में नहीं खेल रहे थे। इस सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के इस शर्मनाक हार की एक वजह उनकी खराब गेंदबाजी भी रही। इस बीच हम आपको बताएंगे कि मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा का 14-14 वनडे मैचों के बाद दोनों गेंदबाजों का रिकॉर्ड कैसा था।
2/5Image Source : PTI
हर्षित राणा की बात करें तो वह अब तक अपने करियर में 14 वनडे मैच खेलने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 14 पारियों में 27.38 के औसत से 26 विकेट अपने नाम किए हैं। मोहम्मद सिराज को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अब तक 50 वनडे मैच खेले हैं। 14 वनडे के बाद उन्होंने 25.71 के औसत से 21 विकेट अपने नाम किए थे। यहां हर्षित राणा का दबदबा है।
3/5Image Source : PTI
14 वनडे मैचों के बाद हर्षित राणा एक बार चार विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं, लेकिन अब तक वह एक भी बार पांच विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं। सिराज की बात करें तो 14 वनडे मैचों के बाद वह एक भी बार चार विकेट या पांच विकेट हॉल नहीं ले पाए थे। यहां भी हर्षित राणा का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
4/5Image Source : PTI
एक वनडे मैच में बेस्ट प्रदर्शन को लेकर बात करें तो 14 वनडे के बाद हर्षित का बेस्ट प्रदर्शन 39 रन देकर 4 विकेट का रहा है। ये गेंदबाजी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी। वहीं मोहम्मद सिराज की बात करें तो 14 वनडे के बाद एक मैच में उनका बेस्ट प्रदर्शन 29 रन देकर 3 विकेट का रहा है।
5/5Image Source : PTI
इकॉनमी रेट को लेकर बात की जाए तो यहां सिराज का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। 14 वनडे के बाद सिराज का इकॉनमी रेट 4.61 का रहा था। वहीं हर्षित राणा को लेकर बात करें तो 14 वनडे के बाद उनका इकॉनमी रेट 6.21 का है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भी हर्षित काफी महंगे साबित हुए थे।