1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लगातार आलोचना झेल रहे कोच क्वीक्वे सेतियान का बार्सिलोना के अध्यक्ष ने किया बचाव

लगातार आलोचना झेल रहे कोच क्वीक्वे सेतियान का बार्सिलोना के अध्यक्ष ने किया बचाव

 Edited By: IANS
 Published : Aug 02, 2020 04:44 pm IST,  Updated : Aug 02, 2020 04:44 pm IST

कोविड-19 के कारण जब लीग को मार्च के मध्य में रोका गया था तब बार्सिलोना अंकतलिका में पहले स्थान पर थी लेकिन लीग के दोबारा शुरू होने के बाद वह अपना प्रदर्शन जारी नहीं रख पाई।

Barcelona president, Quique Setien, Xavi, Xavi Barcelona, Barcelona coach, Setien, Josep Bartomeu- India TV Hindi
Barcelona Image Source : GETTY IMAGES

स्पेन के फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेफ मारिया बाटरेमेयू ने आलोचनाओं से घिरे क्लब के कोच क्वीक्वे सेतियान का बचाव किया है और कहा है कि 61 साल के कोच अगले साल भी टीम के साथ रहेंगे। वहीं अध्यक्ष ने कहा कि क्लब के दिग्गज जावी को टीम के अगले कोच के रूप में देखा जा रहा है।

स्पेनिश अखबार स्पोर्ट ने बाटरेमेयू के हवाले से लिखा है, "हमने जब उन्हें नियुक्त किया था तब हमने उनसे कहा था कि यह करार इस सीजन और अगले सीजन के लिए है।"

उन्होंने कहा, "कुछ महीनों के प्रदर्शन के बूते किसी कोच का आंकलन करना, वो भी महामारी के इस मुश्किल समय में, सही नहीं है। अर्टुरो विडाल ने भी कहा था कि उन्हें और खिलाड़ियों को एक-दूसरे को समझने के लिए कम समय मिला था।"

अध्यक्ष ने जावी को लेकर कहा कि बार्सिलोना के पूर्व कप्तान से अर्नेटस्टो वालर्वेडे के जाने के बाद कोच पद के लिए संपर्क किया था। कोविड-19 के कारण जब लीग को मार्च के मध्य में रोका गया था तब बार्सिलोना अंकतलिका में पहले स्थान पर थी लेकिन लीग के दोबारा शुरू होने के बाद वह अपना प्रदर्शन जारी नहीं रख पाई और रियल मेड्रिड ने 2017 के बाद से पहली बार लीग का खिताब अपने नाम किया।

अध्यक्ष ने कहा, "एक दिन जावी जरूर बार्सिलोना के कोच बनेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल