1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के कारण जर्मनी, नीदरलैंड और फिनलैंड की मोटो जीपी हुई रद्द

कोरोना वायरस के कारण जर्मनी, नीदरलैंड और फिनलैंड की मोटो जीपी हुई रद्द

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 29, 2020 08:49 pm IST,  Updated : Apr 29, 2020 08:49 pm IST

जमर्न, नीदरलैंड्स और फिनलैंड मोटोजीपी रेस को कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है। 

Moto Racing- India TV Hindi
Moto Racing Image Source : GETTY

लंदन| जमर्न, नीदरलैंड्स और फिनलैंड मोटोजीपी रेस को कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है। इनका आयोजन जून और जुलाई में होना था। आयोजनकर्ताओं ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मोटोजीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है, " एफआईएम, आईआरटीए और डोरना स्पोटर्स को यह बताते हुए अफसोस हो रहा है कि डचलैंड मोटोजीपी, मोतुल टीटी एसेन और फिनलैंड ग्रां प्री को कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण रद्द करना पड़ा है।"

जर्मनी ग्रां प्री का आयोजन 19 से 21 जून तक साचसेनरिंग में होना था जबकि डच मोटो ग्रां प्री 26 से 28 जून तक आसेन में होनी थी।

ये भी पढ़ें : WHO ने बताया प्लान, किस तरह हो सकती है खेलों की शुरुआत

वहीं, फिनलैंड मोटो जीपी ग्रां प्री रेस 10 से 12 जुलाई तक आयोजित होनी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल