1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वावरिंका से प्राग ओपन के क्वार्टरफाइनल में एक सेट जीतकर हारे सुमित नागल

वावरिंका से प्राग ओपन के क्वार्टरफाइनल में एक सेट जीतकर हारे सुमित नागल

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 20, 2020 11:06 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 11:06 pm IST

यह मुकाबला एक घंटे 19 मिनट तक चला। नागल ने कई ग्रैंडस्लैम विजेता और स्विस स्टार रोजर फेडरर के खिलाफ पिछले साल अमेरिकी ओपन में एक सेट जीता था और फिर हार गये थे। 

Sumit Nagal, Wawrinka, quarter-finals, Prague Open- India TV Hindi
Sumit Nagal Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने गुरूवार को प्राग ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहला सेट अपने नाम कर तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता स्टान वावरिंका को चुनौती दी लेकिन फिर दबाव में आकर हार गये। 

तेईस साल के भारतीय ने स्विट्जरलैंड के दमदार खिलाड़ी के खिलाफ पहला सेट शानदार तरीके से 6-2 से अपने नाम कर उलटफेर करने की उम्मीद जगा दी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और 127वीं रैंकिंग पर काबिज भारतीय को दुनिया के 17वें नंबर के वावरिंका ने अगले दो सेट 6-0 6-1 से जीतकर पराजित कर दिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

यह मुकाबला एक घंटे 19 मिनट तक चला। नागल ने कई ग्रैंडस्लैम विजेता और स्विस स्टार रोजर फेडरर के खिलाफ पिछले साल अमेरिकी ओपन में एक सेट जीता था और फिर हार गये थे। 

उन्होंने निचली रैंकिंग के स्थानीय खिलाड़ी किरी लेहेका के खिलाफ 5-7 7-6 6-3 से जीत दर्ज कर 137,560 यूरो इनामी राशि के इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल