1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व एकल क्वालीफायर्स : मनिका और सुतिर्था जीते जबकि शरत और साथियान हारे

विश्व एकल क्वालीफायर्स : मनिका और सुतिर्था जीते जबकि शरत और साथियान हारे

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 15, 2021 12:28 pm IST,  Updated : Mar 15, 2021 12:30 pm IST

विश्व एकल क्वालीफायर्स के महिला नॉकआउट चरण-एक के शुरूआती दौर में रविवार को अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की।

Mnaika Batra - India TV Hindi
Mnaika Batra  Image Source : GETTY

दोहा| भारतीय टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और सुतिर्था मुखर्जी ने तोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने की कोशिश के तहत विश्व एकल क्वालीफायर्स के महिला नॉकआउट चरण-एक के शुरूआती दौर में रविवार को अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की। 

मनिका ने बुल्गारिया की मारिया योवकोवा पर 11-5 11-7 11-4 11-0 की प्रभावशाली जीत दर्ज की। मुखर्जी ने लिसा लुंग ने चौथे गेम में टक्कर दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने 11-3 11-5 11-7 12-10 से मुकाबला अपने नाम किया। 

ये भी पढ़े - IND vs ENG : टीम इंडिया को जल्द ढूँढना होगा इस समस्या का हल वरना फिसल सकता है टी20 विश्वकप

पुरुष एकल के शुरूआती दौर के मैचों में अचिंता शरत कमल और जी साथियान को इटली के खिलाड़ियों के खिलाफ हार का समाना करना पड़ा। साथियान को मिहाई बोबोसिया ने 11-7 11-6 11-8 11-5 से हराया जबकि शरत को नियागोल स्तोयानोव ने कड़े मुकाबले में 11-9 6-11 8-11 4-11 11-8 10-12 से परास्त किया। 

इस टूर्नामेंट से चार पुरूष और पांच महिला खिलाड़ियों को ओलंपिक का कोटा मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल