Olympics 2024 Day 5: पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारत के लिए दूसरा मेडल शूटिंग के मिक्सड इवेंट में आया जिसमें मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। वहीं पांचवें दिन भी बैडमिंटन में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने अच्छा प्रदर्शन किया और प्री क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं दूसरी तरफ टेबल टेनिस में मनिका बत्रा हार गई हैं। मुक्केबाजी में लवलीन बोरगोहेन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अभी एचएस प्रणय ने भी मैच जीत लिया है।