Paris Olympics Day 7 Update: पेरिस ओलंपिक 2024 में 7वें दिन भारतीय एथलीट्स कई इवेंट्स में हिस्सा लेते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें अब तक 2 मेडल जीत चुकीं मनु भाकर शूटिंग में महिला 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। वहीं भारत की हॉकी टीम ने अब ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। बैडमिंटन में पुरुष सिंगल के क्वार्टर फाइनल मैच में लक्ष्य सेन का सामना चीनी ताईपेई खिलाड़ी से हुआ। इस मुकाबले को उन्होंने अपने नाम किया और सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। वह ओलंपिक के मेंस सिंगल इवेंट के सेमीफाइनल में जाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।
पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष शॉटपुट के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत के तेंजिदर पाल सिंह तूर ने 15वें स्थान पर रहते हुए खत्म किया और वह मेडल इवेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।
पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 5000 मीटर रेस के राउंड 1 में हुई दोनों हीट में भारत की तरफ से पारुल चौधरी और अंकिता ने हिस्सा लिया था और दोनों ही एथलीट अगले राउंड के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं।
लक्ष्य सेन ने चाइनीज ताइपे के खिलाड़ी को हराकर मेंस सिंगल इवेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने इस मैच को 19-21, 21-15, 21-12 के अंतर से जीता है।
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पहले सेट में चीनी ताइपे खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा है। वह यह सेट 21-19 के अंतर से हार गए।
आर्चरी के मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल गेम में भारत को अमेरिका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। अमेरिका ने यह गेम 3-1 से अपने नाम किया।
आर्चरी के मिक्स्ड टीम इवेंट के सेमीफाइनल में भारत को कोरिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। कोरिया ने भारतीय मिक्स्ड टीम को 1-3 के अंतर से हराया। भारत ने पहला सेट अपने नाम कर लिया था, लेकिन इसके बाद कोरिया ने कमबैक किया और लगातार तीन सेट अपने नाम किए। अब भारतीय मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेगी।
भारतीय आर्चरी टीम ने कोरिया के खिलाफ खेले जा रहे सेमीफाइनल में पहला सेट अरने नाम कर लिया है। भारत ने इस सेट को 38-36 के अंतर से अपने नाम कर लिया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओलंपिक 2024 में हॉकी का मैच खेला गया। इस मुकाबले को भारतीय हॉकी टीम ने अपने नाम कर लिया है। हॉकी में भारतीय टीम के लिए यह जीत काफी अहम रही। हॉकी में भारतीय टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने इस मैच को 3-2 से हराया।
अंकिता और धीरज ने शानदार प्रदर्शन किया है, भारतीय जोड़ी मिक्स्ड टीम इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने स्पेनिश टीम को 5-3 से हराकर तीरंदाजी में ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए।
मनु भाकर ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने 590 के स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई हैं। वह क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रही हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हॉकी का मुकाबला शुरू हो चुका है। दोनों टीमों ने ओलंपिक 2024 के क्वार्टर फाइनल में पहले ही अपनी जगह बना ली है। इस मैच में दोनों टीमें अपने पोजीशन को बनाए रखने के लिए खेलेगी।
पेरिस ओलंपिक में महिला 25 मीटर पिस्टल इवेंट के क्वालिफिकेशन में हिस्सा ले रहीं मनु भाकर पर सभी की नजरें इस समय टिकी हुईं हैं।
आर्चरी के मिक्सड डबल्स के इवेंट में भारत की तरफ से अंकिता भगत और धीरज बोमेदेवरा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-1 के अंतर से इंडोनेशिया की टीम को मात दी और अब क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है।
पेरिस ओलंपिक 2024 में शूटिंग में महिला 25 मीटर पिस्टल इवेंट की शुरुआत हो गई है जिसमें भारत की मनु भाकर और ईशा सिंह हिस्सा ले रही हैं।
पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में महिला 25 मीटर पिस्टल इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत से 2 निशानेबाज हिस्सा ले रही हैं जिसमें एक अब तक 2 कांस्य पदक जीत चुकीं मनु भाकर जबकि दूसरी ईशा सिंह हैं।
संपादक की पसंद