1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Honor Pad 9 टैबलेट की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, ऑर्डर करने पर मिलेगा डिस्काउंट ऑफर

Honor Pad 9 टैबलेट की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, ऑर्डर करने पर मिलेगा डिस्काउंट ऑफर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 23, 2024 03:46 pm IST,  Updated : Mar 23, 2024 03:46 pm IST

Honor जल्द ही भारत में Honor Pad 9 को लॉन्च करने वाला है। इस टैबलेट में कंपनी ने दमदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। अगर आप इस टैबलेट को लेना चाहते हैं तो बता दें कि अमेजन पर इसकी प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी अपने ग्राहकों को प्री बुकिंग में डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है।

honor pad 9 tablet, honor pad 9, honor pad 9 launch date in india, honor pad 9 amazon- India TV Hindi
ऑनर के इस लेटेस्ट टैबलेट को अभी डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

अगर आप अपने लिए एक नया टैबलेट लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Honor Pad 9 की आज से भारत में प्री बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। इसमें टैबलेट में आपको कम दाम में बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं। ऑनर का यह लेटेस्ट टैबलेट हैवी टास्क को भी बखूबी हैंडल कर लेता है। 

आपको बता दें कि ऑनर ने इस साल फरवरी में बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस इवेंट के दौरान Honor Pad 9 से पर्दा उठाया था। अब कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में दोबारा कदम रखने के बाद कंपनी का यह पहला टैबलेट लॉन्च होगा। 

 Honor Pad 9 कीमत और ऑफर्स

अगर आप Honor Pad 9 को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें कि आज यानी 22 मार्च 2024 से इसकी प्री बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी ने अभी इस डिवाइस को भारत में लॉन्च नहीं किया है लेकिन अमेजन में इसकी प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है। वैसे तो इस टैबलेट की कीमत 24,999 रुपये है लेकिन प्री बुकिंग ऑफर में आप इसे सिर्फ 22,499 रुपये में खरीद सकते हैं। 

Honor Pad 9 के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Honor Pad 9 में कंपनी ने 12.1 इंच की अल्ट्रा क्लीन डिस्प्ले दिया है। 
  2. स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसकी डिस्प्ले में 500 निट्स की पीक ब्राइटने और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। 
  3. यह टैबलेट Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है। 
  4. Honor Pad 9 में कंपनी ने ग्राफिक्स के लिए Adreno 710 GPU का सपोर्ट दिया है। 
  5. इसमें आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी है। 
  6. टैबलेट को पॉवर देने के लिए इसमें 8300mAh की बैटरी दी गई है। 

यह भी पढ़ें- 5352 शहरों में पहुंचा Jio AirFiber, बिना तार के मिलती है 1Gbps तक की स्पीड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक