Republic Day Online Ticket Booking: 26 जनवरी 2026 को भारत के गणतंत्र दिवस के 76 साल पूरे होने वाले हैं और हर वर्ष की तरह रिपब्लिक डे परेड आयोजित की जाएगी। इसके बाद 28 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल और 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट का आयोजन किया जाएगा। आप इसकी टिकट 5 जनवरी सुबह 9 बजे से ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीके से खरीद सकते हैं। गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट दो कैटेगरी में दिए जाएंगे। पहली कैटेगरी के टिकट की कीमत 100 रुपये और दूसरी कैटेगरी के टिकट की कीमत 20 रुपये रखी गई है। बीटिंग रिट्रीट के लिए टिकट की कीमत 100 रुपये और बीटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए टिकट 20 रुपये में मिलेगा। हालांकि अगर आप इसकी टिकट घर बैठे ऑनलाइन बुक करना चाहते हैं तो यहां इसकी स्टेप-बाई-स्टेप डिटेल्स दी जा रही हैं।
एक बात ध्यान रखनी होगी कि अगर आईडी प्रूफ पर कंप्लीट ऐड्रेस नहीं हुआ तो टिकट कैंसिल हो जाएगी जैसा निर्देश aamantran.mod.gov.in पर दिया गया है। तीनों कार्यक्रमों को देखने के लिए ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड साथ ले आना होगा।
दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड, फुल ड्रेस रिहर्सल और बीटिंग रिट्रीट के लिए टिकट दिल्ली के छह स्थानों पर बूथ/काउंटर से भी खरीदे जा सकते हैं। ऑफलाइन टिकट सेना भवन (बाउंड्री वॉल के अंदर गेट नंबर 5 के पास), शास्त्री भवन (बाउंड्री वॉल के अंदर गेट नंबर 3 के पास), जंतर मंतर (मुख्य गेट-बाउंड्री वॉल के अंदर), संसद भवन (रिसेप्शन), राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (डी-ब्लॉक, गेट नंबर 3 और 4 के पास) और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर (कॉन्कोर्स लेवल, गेट नंबर 8 के पास) मिलेगा। काउंटर 5 जनवरी से 14 जनवरी तक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक लिए खुले रहेंगे।
ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट और केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी आईडी कार्ड में से कोई एक दिखाना होगा।
स्मार्टफोन यूजर्स इसके लिए गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल ऐप स्टोर से आमंत्रण मोबाइल ऐप को डाउनलोड करें
अपनी जानकारियां दर्ज करने के बाद रिपब्लिक डे परेड और बीटिंग रिट्रीट वाले टिकट का चुनाव करें
इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करके परेड की टिकट बुक कर लें।
ये भी पढ़ें
2026 के बेस्ट Jio प्लान्स जो ज्यादा सस्ते पर काम के हैं, जानिए अपने फायदे की बात
संपादक की पसंद