1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. बेचना है पुराना स्मार्टफोन तो सिर्फ फैक्ट्री रीसेट से नहीं चलेगा काम, इन बातों पर जरूर दें ध्यान

बेचना है पुराना स्मार्टफोन तो सिर्फ फैक्ट्री रीसेट से नहीं चलेगा काम, इन बातों पर जरूर दें ध्यान

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 30, 2023 11:36 am IST,  Updated : Mar 30, 2023 11:36 am IST

कई बार लोगों को लगता है कि स्मार्टफोन बेचने से पहले सिर्फ फैक्ट्री रीसेट करने से उनका डेटा सेफ है लेकिन, ऐसा नहीं है। आप जब भी अपना पुराना स्मार्टफोन बेचें तो फैक्ट्री रीसेट करने से पहले आपको कई काम करना जरूरी होता है। ये काम आपकी प्राइवेसी को मेंटेन रखेंगे और साथी आपके डेटा को भी सुरक्षित रखेंगे।

Mobile phone, tips for mobile security, mobile phone sales tips, phone sales tips and tricks- India TV Hindi
स्मार्टफोन को बेचने से पहले उससे सभी तरह की पर्सनल डिटेल्स को हटा देना चाहिए। Image Source : फाइल फोटो

Phone Sales Tips and Tricks: बाजार में आए दिन नए नए स्मार्टफोन नई नई टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च होते हैं। ऐसे में हमारा नया स्मार्टफोन भी कुछ दिन में आउट डेटेड सा लगने लगता है। ऐसे में बहुत से लोग अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके नया फोन ले लते हैं। यह एक बेस्ट डील हो जाती है लेकिन, क्या आप जानते हैं कि स्मार्टफोन बेचने या फिर एक्सचेंज करने में आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूर होती है। अगर आप यू ही अपना स्मार्टफोन बेच देते हैं तो इससे आपकी प्राइवेसी को भारी नुकसान पहुंच सकता है। 

जरूरी नहीं है कि नया स्मार्टफोन लेने के लिए ही पुराना स्मार्टफोन बेचा जाए। अगर आप किन्हीं कारणों से भी स्मार्टफोन को बेचते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कई ऐसे लोग होते हैं जो सोचते हैं कि फोन को फॉर्मेट करना ही काफी है तो ऐसा नहीं है। स्मार्टफोन को फॉर्मेट करने के अलावा भी आपको कुछ काम करने की जरूरत है। 

फोन बेचने या फिर एक्सचेंज करने से पहले उसे फैक्ट्री रीसेट जरूर करें। यह आपकी पर्सनल जानकारी को लीक होने से बचाएगा। 

फोन को रीसेट करने के बाद उसमें कुछ वॉलपेपर्स और म्यूजिक को डाउनलोड करें, फिर उन्हें डिलीट करें और फिर से फोन को रीसेट करें। ऐसा करने से आपका पुराना डेटा रिकवर नहीं हो सकेगा। 

  1. स्मार्टफोन को रीसेट करने से पहले डेटा का बैकअप जरूर तैयार कर लें। 
  2. गूगल अकाउंट में कई तरह की पर्सनल जानकारी होती है इसलिए बेचने से पहले उसे डिलीट जरूर करें।
  3. रीसेट करने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम को जरूर लॉगआउट करें। 
  4. स्मार्टफोन बेचने से पहले उसमें सेव पासवर्ड को जरूर हटा दें। अगर आपने नोटपैड में पासवर्ड लिख रखें हैं तो उन्हें हटा दें।
  5. फोन को रीसेट करने से पहले चेक करें कि आपको फोन एन्क्रिप्टेड है या नहीं। अगर फोन एन्क्रिप्टेड नहीं है तो सेटिंग में जाकर इसे इनेबल करें। ऐसा करने से फैक्ट्री रीसेट के बाद आपका डेटा कोई भी रिकवर नहीं कर पाएगा। 

यह भी पढ़ें- 3 कैमरे के साथ मोटोरोला ने लॉन्च किया Moto G13, 10 हजार से कम है प्राइस, Xiaomi, Realme की बढ़ सकती है टेंशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक