चुनाव आयोग ने मंगलवार 30 सितंबर, 2025 को बिहार में SIR के तहत फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। मसौदा सूचियों पर सभी दावों और आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए इस फाइनल लिस्ट को जारी किया गया है।
चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए कराए गए SIR के तहत नई मतदाता सूची को मंगलवार को जारी कर दिया है।
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव और टॉप अधिकारियों को लेटर लिखा है जिसमें 6 अक्टूबर तक सभी ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया को पूरा करने को कहा गया है।
भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से वोटर्स के लिए ई-साइन की सुविधा शुरू कर दी गई है। चुनाव आयोग ने इस सुविधा को अपने आधिकारिक ईसीआईनेट पोर्टल और ऐप पर शुरू किया है। आइए जानते हैं कि इससे लोगों को क्या फायदा होगा।
विपक्ष ने वोटिंग लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग को लगातार कठघरे में खड़ा किया है। ऐसे में चुनाव आयोग पूरे देश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की तैयारी कर रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि वोटों की चोरी लंबे समय से हो रही है। 10-15 साल से सिस्टमैटिक तरीके से ऐसा हो रहा है। वह अपने साथ दो लोगों को लेकर भी आए थे। इनमें से एक का वोट डिलीट हुआ था। वहीं, दूसरे के नाम से डिलीट करने का आवेदन किया गया था।
बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वोटर आईडी को ब्लॉक कर दिया है। इससे वह बांग्लादेश में फरवरी में होने वाले चुनावों में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को अहम सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने महाराष्ट्र सरकार से पूछा- क्या चुनाव हो चुके हैं? इस पर सरकार के वकील ने कहा कि प्रक्रिया चल रही है।
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही तारीखों का भी ऐलान हो सकता है। आइए जानते हैं कि बिहार के राजा पाकर सीट पर क्या है चुनावी समीकरण और यहां किसका है दबदबा?
चुनाव आयोग अब देशभर में वोटर लिस्ट रिवीजन की तैयारी में है। दिल्ली में आज राज्यों के अधिकारियों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त की मीटिंग हुई जिसमें सभी अधिकारियो से जल्दी ही SIR की तैयारी करने को कहा गया है।
बिहार के जो लाखों मतदाता वोटर आईडी और आधार कार्ड को मान्यता न होने की वजह से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए अपने पुराने दस्तावेज नहीं दिखा पा रहे थे, उन्हें इससे फायदा होगा।
सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी ने एक सभा में “बीजेपी और चुनाव आयोग वोटवा चोर लागेलू'' गाना बजाया।
मुजफ्फरपुर में 'वोटर अधिकार रैली' में शामिल हुए एम.के. स्टालिन ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की दोस्ती सिर्फ एक राजनीतिक रिश्ता नहीं है, यह दो भाइयों का रिश्ता है।
महाराष्ट्र चुनाव से संबंधित विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर (सीएसडीएस) के अधिकारी संजय कुमार के खिलाफ नागपुर पुलिस द्वारा FIR दर्ज की गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होने कहा है कि 'राहुल गांधी को बिहार में यात्रा नहीं-हज यात्रा करनी चाहिए'।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के पास मतदाताओं की सॉफ्ट कॉपी मौजूद है, लेकिन विपक्षी दलों के पास नहीं है। ऐसे में कैसे कहा जा सकता है कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हो रहे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पूरा जोर 15 दिन की विंडो पर था। इस दौरान उन्होंने बार-बार सभी राजनीतिक दलों और लोगों से अपील कर कहा कि मतदाता सूची में जो अनियमितताएं हैं, उन्हें दूर करने में मदद करें।
वोट चोरी' के आरोपों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है, इसमें चोरी की गुंजाइश नहीं।
विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हमारे लिए ना कोई पक्ष है, ना ही विपक्ष, बल्कि सभी समकक्ष हैं।
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगातार गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया गया। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने सात दिन के अंदर उनसे सबूत मांगे हैं।
संपादक की पसंद