HEATWAVE
-
यूपी में आसमान से बरस रही 'आग', लू का रेड अलर्ट जारी, देश में सबसे ज्यादा तापमान बांदा में दर्ज; एडवाइजरी जारी
यूपी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। बांदा देश का सबसे गर्म शहर बना रहा। यहां अधिकतम तापमान 48.2 °C दर्ज किया गया। सभी ज़िलों में लोग तेज़ धूप के कारण परेशान हैं। लू जैसी हवाएं चल रही हैं।
उत्तर प्रदेश | May 19, 2026 09:04 pm IST -
आग की भट्ठी की तरह तप रही दिल्ली, महाराष्ट्र के विदर्भ में बरस रही आग, तापमान 46 के पार, जानें IMD ने क्या कहा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आजकल भीषण गर्मी की चपेट में है, तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, महाराष्ट्र के विदर्भ में पारा 46 डिग्री पार कर गया है। मौसम विभाग ने जानें क्या कहा है?
राष्ट्रीय | May 19, 2026 07:53 pm IST -
Advertisement
-
कहीं हीटवेव का टॉर्चर, तो कहीं आंधी और भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों के लिए IMD का बड़ा अलर्ट
Today's Weather: मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली-NCR में 19 और 20 मई को भीषण गर्मी रहेगी।
राष्ट्रीय | May 19, 2026 08:26 am IST -
यूपी का बांदा जिला देश का सबसे गर्म शहर, पारा पहुंचा 47 डिग्री के पार, जानिए राज्य के बाकी जिलों का हाल
प्रदेश में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम योगी ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश | May 18, 2026 11:09 pm IST -
Advertisement
-
उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत नहीं, भारी पड़ेंगे अगले सात दिन, लू का ऑरेंज अलर्ट, केरल में भारी बारिश के आसार
भीषण गर्मी से पूरा उत्तर भारत झुलस रहा है। वहीं मध्य भारत में भी लोग लू के थपेड़ों का सामना कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो अगले सात दिन तक लू की स्थिति बनी रहेगी। कई इलाकों के लिए मौसम विभाग ने लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं केरल में भारी बारिश के आसार हैं।
राष्ट्रीय | May 18, 2026 05:57 pm IST -
दिल्ली में बादल, यूपी में हीटवेव की आहट तो बिहार में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी; जानें अन्य राज्यों का हाल
IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और तेज धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।
राष्ट्रीय | May 18, 2026 07:42 am IST -
Advertisement
-
यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, लू को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की ये अपील
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए सीएम योगी ने प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को पूरी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है।
उत्तर प्रदेश | May 17, 2026 11:42 pm IST -
40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, होगी झमाझम बारिश, जारी हुआ IMD का अलर्ट
Heavy Rainfall: देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से पहले तेज हवाएं चलेंगी। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकेगी। पहाड़ी इलाकों में भी बारिश का अनुमान है।
राष्ट्रीय | May 17, 2026 10:04 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली में 42 डिग्री तक पहुंचा पारा, रविवार को दोपहर बाद बदलेगा मौसम, गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने रविवार को तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। दोपहर या शाम को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
दिल्ली | May 16, 2026 11:45 pm IST -
दिल्ली में राहत के दौर खत्म! अब पड़ने वाली है भीषण गर्मी, 44 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 16 मई से 20 मई के बीच तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
दिल्ली | May 15, 2026 06:44 pm IST -
Advertisement
-
गर्मी का असर! अब इस राज्य ने सरकारी स्कूलों के समर वैकेशन को 31 मई तक बढ़ाया, शैक्षणिक कैलेंडर में भी बदलाव
भीषण गर्मी के चलते ये फैसला लिया गया है। सरकार की ओर से जारी नोटिस में बताया गया कि गर्मियों की छुट्टियां अब कुल 21 दिनों तक रहेंगी। स्कूल 1 जून को फिर से खुलेंगे।
पश्चिम बंगाल | May 13, 2026 09:39 pm IST -
भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश और गिरेंगे ओले, दिल्ली समेत इन जगहों के लिए अलर्ट जारी
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम भी पल-पल बदल रहा है। कहीं बारिश का अलर्ट जारी हुआ है तो कहीं दिन के समय भीषण लू चलने का अनुमान है।
राष्ट्रीय | May 11, 2026 10:30 pm IST -
Advertisement
-
राजस्थान में भीषण गर्मी का अलर्ट, बाड़मेर में पारा 46.8 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग की चेतावनी जारी
राजस्थान का सबसे गर्म इलाका बाड़मेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, देश के कई राज्यों के लिए आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान | May 11, 2026 02:56 pm IST -
कहीं बरस रही आग तो कहीं मेहरबान है मौसम, दिल्ली-NCR में आज फिर होगी झमाझम बारिश, जानिए ताजा अपडेट
देश के अधिकतर राज्यो में मई के महीने में झुलसाने वाली गर्मी पड़ने लगती है। इस बार मौसम में खासा बदलाव देखा जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
राष्ट्रीय | May 11, 2026 12:01 am IST -
Advertisement
-
दिल्ली वासियों को नहीं सताएगा लू का डर, CM रेखा गुप्ता ने 13 'हीटवेव रिस्पॉन्स वैन' को दिखाई हरी झंडी
दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत दिलाने के उद्देश्य से सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ी पहल की है। उन्होंने आज दिल्ली में 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन यूनिट्स में ठंडा पानी, ORS पैकेट, प्राथमिक उपचार, गमछे और कैप मिलेंगे।
दिल्ली | May 06, 2026 10:22 pm IST -
राजस्थान के कई हिस्से में आंधी-बारिश की चेतावनी, 9 मई से शुरू होगा गर्मी का 'टॉर्चर'
राजस्थान के कई हिस्से में आंधी व बारिश का दौर जारी है। आज कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर संभाग और उत्तरी राज्य के कुछ हिस्से में आंधी-बारिश हो सकती है।
राजस्थान | May 05, 2026 02:40 pm IST -
Advertisement
-
लोगों को हीटवेव से बचाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किए आदेश, मजदूरों को दोपहर में 1-4 बजे तक आराम जरूरी
दिल्ली सीएम ने साफ किया है कि मजदूर चाहे सरकारी काम कर रहे हों या प्राइवेट, लेकिन उन्हें दोपहर में 1 बजे से 4 बजे तक आराम देना जरूरी है। इसके साथ ही डीटीसी बसों में पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।
दिल्ली | May 02, 2026 10:35 pm IST -
बिहार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि के आसार; 60 किमी स्पीड से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग ने बिहार में बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है।
बिहार | May 02, 2026 10:11 pm IST -
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, कई इलाकों में गिरे ओले; खराब मौसम होने से दिन में छाया अंधेरा
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया है। एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। दोपहर बाद से हवाएं चल रही हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
दिल्ली | Apr 30, 2026 04:13 pm IST -
दिल्ली-NCR में गुरुवार को गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कब खराब होगा मौसम?
दिल्ली-NCR के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है, क्योंकि मौसम विभाग ने अपने ताज़ा पूर्वानुमान में आंधी-तूफान और हल्की बारिश की चेतावनी दी है। कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली | Apr 29, 2026 05:09 pm IST