ISRAEL ARMY
-
गाजा के अंदरूनी इलाकों में पहुंची इजरायली सेना, हमास मुख्यालय पर जल्द हो सकता है कब्जा; नेतन्याहू का नया ऐलान
हमास आतंकियों का आखिरी वक्त नजदीक आ चुका है। अब इजरायली सेना गाजा के अंदरूनी इलाकों में दाखिल हो चुकी है। गाजा के जिस हॉस्पटिल पर रॉकेट गिरा था, वहां भी अब इजरायली सेना पहुंच चुकी है। इसके बाद वह हमास मुख्यालय पर कब्जा कर सकती है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा ऐलान किया है।
अन्य देश | Nov 08, 2023, 07:17 AM IST -
इजरायल ने गाजा पट्टी को दो भागों में बांटा, परमाणु हमले की वकालत करने वाले मंत्री निलंबित
गाजा पट्टी में इजरायल की भयानक बमबारी जारी है। इस बीच देश की सेना ने दावा किया है कि उसने गाजा पट्टी को दो भागों में बांट दिया है और किसी भी वक्त उत्तरी भाग पर हमला कर सकती है। दूसरी ओर CIA के डायरेक्टर भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए इजरायल पहुंच चुके हैं।
एशिया | Nov 06, 2023, 09:14 AM IST -
गाजा में शरणार्थी शिविरों पर फिर बरसे इजरायली बम, 33 लोगों की दर्दनाक मौत
इजरायली हमले में गाजा के शरणार्थी शिविरों में रहने वाले 33 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इजरायली हमले में निर्दोष फिलिस्तीनियों के मारे जाने की दर्दनाक खबर दी है।
अन्य देश | Nov 05, 2023, 03:51 PM IST -
नोवा के संगीत समारोह में हमास आतंकियों ने कैसे बिछा दी थी 200 से ज्यादा लाशें, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
इजरायल पर 4 हफ्ते पहले हमास आतंकियों के हमले का पहला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरहसे हमास आतंकियों ने नोवा के म्यूजिक कंसर्ट में शामिल हो रहे इजरायली लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
अन्य देश | Nov 05, 2023, 06:44 AM IST -
इजरायली सैनिकों ने कर दी गाजा की घेराबंदी, हमास ने धमकाया-"जो टैंक से आए हैं, उन्हें बैग में भरकर भेजेंगे वापस"
इजरायल की थल सेना हमास आतंकियों के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने के लिए गाजा को चारों ओर से घेर चुकी है। इजरायली सैनिकों की घेराबंदी से गाजा में हड़कंप मच गया है। वहीं इजरायली सेना ने गाजा के आम नागरिकों को दक्षिण की ओर चले जाने का आह्वान किया है। जबकि हमास ने कहा कि वह इजरायली सैनिकों को बैग में वापस भेजेगा।
अन्य देश | Nov 03, 2023, 11:50 AM IST -
IDF ने कहा-"इजरायल का युद्ध गाजा के नागरिकों के खिलाफ नहीं है, हम हमास से लड़ रहे हैं...लोग साउथ की ओर चले जाएं"
इजरायली सेना ने गाजा के आम नागरिकों को लेकर बड़ी अपील जारी की है। इजरायली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि इजरायल की जंग हमास के खिलाफ है, यह गाजा के आम लोगों के विरुद्ध नहीं है। हम हमास से लड़ रहे हैं। लोगों से साउथ गाजा की ओर जाने की अपील करते हैं। गाजा को हमास से मुक्त कराने और हमास के खात्मे तक हमारी जंग है।
अन्य देश | Nov 03, 2023, 07:46 AM IST -
लेबनानियों के लिए ही खतरा बन गया हिजबुल्लाह, मारे जाने के डर से लोगों ने खाली किया शहर; इजरायल ने दी ये प्रतिक्रिया
लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह अब अपने ही देश के लोगों के लिए खतरा बना गया है। हिजबुल्लाह ने हमास के लिए इजरायल के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। हालांकि इजरायली कार्रवाई में अब तक हिजबुल्लाह के कई लड़ाके मारे जा चुके हैं और उसके कई प्रमुख ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया है।
अन्य देश | Nov 01, 2023, 11:31 AM IST -
पीड़ितों की मांग के बावजूद हमास आतंकियों की बर्बरता की अंतरराष्ट्रीय जांच का इजरायल खुद कर रहा विरोध, जानें वजह
7 अक्टूबर को हमास के आतंकी हमलों की अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय से जांच कराने से इजरायल खुद इन्कार कर रहा है। जबकि इजरायली पीड़ित चाहते हैं कि इस मामले की अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में जांच कराई जाए। दावा किया जा रहा है कि पीड़ितों ने इस बाबत आइसीसी में हमास के खिलाफ मुकदमा भी दायर कर दिया है।
अन्य देश | Nov 01, 2023, 08:46 AM IST -
हमास का एक और बड़ा कमांडर इब्राहिम बियारी IDF की कार्रवाई में ढेर, इजरायल पर हमले का था मुख्य सूत्रधार
इजरायली सेना ने हमास के एक और बड़े कमांडर इब्राहिम बियारी को हवाई हमले में मार गिराया है। इजरायली सेना के लड़ाकू विमानों ने उसे बमबारी में ढेर कर दिया। यह हमास के सेंट्रल जबालिया बटालियन का कमांडर था।
अन्य देश | Nov 01, 2023, 07:11 AM IST -
इजरायली बमबारी में लेबनान स्थित हिजबुल्लाह के प्रमुख ठिकाने तबाह, IDF ने जारी किया वीडियो
इजरायली सेना ने लेबनान स्थित आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के सभी प्रमुख बुनियादी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के ठिकानों को नष्ट करने का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लड़ाकू विमानों से बम गिरने के बाद पूरी बिल्डिंग सेकेडों में जमींदोज हो जाती है और भयंकर धुएं का गुबार ऊपर उठा।
अन्य देश | Oct 31, 2023, 08:34 AM IST -
उत्तरी गाजा में अब यहां तक घुस गई इजरायली सेना, सीरिया ने दागा रॉकेट तो जवाबी हमले में मारे गए 13 लोग
इजरायली सेना का कारवां गाजा के अंदरूनी इलाकों तक पहुंच गया है। इजरायली सैनिक गाजा की गलियों में टैंक और बख्तरबंद वाहनों के साथ दौड़ रहे हैं। हमास आतंकियों के ऊपर वह चुन-चुन कर हमले कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार गाजा में अब फिलिस्तीनी पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाना मुश्किल हो गया है।
अन्य देश | Oct 30, 2023, 03:21 PM IST -
हमास से बंधकों को छुड़ाने के लिए कितना खतरनाक है इजरायली सेना का प्लान, कांप उठेगी आतंकियों की रूह
गाजा पट्टी में इजरायली सेना घुस चुकी है और वहां हमास आतंकियों को चुनचुन कर मार रही है। अपनी इसी सेना के बल पर इजरायल ने जल्द ही हमास के चंगुल से सभी नागरिकों को मुक्त करा लेने की बात कही है। साथ ही यह भी दवा किया है कि वह हमास को कतई छोड़ने वालों में से नहीं हैं। जल्द ही हमास को आत्मसमर्ण करना पड़ेगा।
अन्य देश | Oct 29, 2023, 11:44 AM IST -
इजरायली सैनिकों ने हमास के आतंकियों पर हमला कर बंधकों को छुड़ाया, IDF ने जारी किया ऑपरेशन का वीडियो
इजरायल डिफेंस फोर्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी की हमारी सेना ने आतंकवादियों की कई इमारत पर हमला किया है।
वायरल न्यूज | Oct 27, 2023, 10:49 AM IST -
इजरायल ने हमास के डिप्टी कमांडर मुहम्मद कटमश को कर दिया ढेर, युद्धक विमानों के हमले में मारा गया
इजरायल की सेना ने हमास के एक और डिप्टी कमांडर को हवाई हमले में मार गिराया है। मारे गए हमास आतंकी का नाम मुहम्मद कटमश है, जो आग और तोपखाना प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालता था। इजरायली एयरफोर्स ने उसे एक हवाई हमले में ढेर कर दिया है।
अन्य देश | Oct 22, 2023, 05:24 PM IST -
इजरायल ने गाजा पर फिर बरसाए सैकड़ों बम और मिसाइलें, जानें लेबनान के पास अपने इस शहर को क्यों कराया खाली
इजरायल ने लेबनान की सीमा से लगे अपने एक शहर को तत्काल खाली करवा लिया है। आज तड़के इजरायली सेना ने गाजा क्षेत्र में फिर भीषण बमबारी की। इससे सुरक्षित ठिकानों की ओर जा रहे लोग भी चपेट में आ गए हैं। वहीं पलटवार की आशंका से इजरायल ने अपने बॉर्डर क्षेत्र के शहर को खाली करवा दिया है।
अन्य देश | Oct 20, 2023, 08:22 PM IST -
गाजा में जमीनी हमले के लिए किसी भी पल घुस सकती है थल सेना, इजरायली रक्षामंत्री ने दिया आदेश
गाजा के खात्मे की घड़ी शायद नजदीक आ चुकी है। अब इजरायली सेना किसी भी पल गाजा पट्टी में घुसकर जमीनी जंग शुरू कर सकती है। इजरायल के रक्षामंत्री ने अपनी सेना को गाजा पट्टी में घुसने के लिए तैयार रहने का आदेश दे दिया है। इससे हमास समेत, फिलिस्तीन, लेबनान और ईरान समेत अन्य हमास समर्थक मुल्कों में खलबली मच गई है।
अन्य देश | Oct 20, 2023, 06:20 AM IST -
हमास युद्ध में सबसे बड़ी खबर, लेबनान ने इजरायल पर दागी एंटी टैंक मिसाइल; IDF ने किया सनसनीखेज दावा
इजरायल हमास युद्ध के बीच दुनिया में सनसनी फैलानी वाली एक और खबर सामने आ रही है। हमास के पक्ष में लेबनान ने भी इजरायल पर हमला कर दिया है। लेबनान की ओर से इजरायल की उत्तरी सीमा पर पहले हमले के तौर पर एंटी टैंक मिसाइल दागी गई है। इजरायली सेना की ओर से लेबनान के हमले की पुष्टि की गई है।
अन्य देश | Oct 17, 2023, 07:23 PM IST -
तीसरे विश्वयुद्ध की ओर दुनिया, हमास के बाद इजरायल लेबनान में जंग की आशंका; IDF ने हिजबुल्ला के खात्मे का किया ड्रिल
गाजा पर लगातार इजरायली हमले के बाद ईरान और हिजबुल्ला की धमकियों ओर नेतन्याहू को अमेरिका के अनवरत सपोर्ट ने तीसरे विश्व युद्ध का खतरा पैदा कर दिया है। गाजा पर निर्दोष फिलिस्तीनियों की हत्या से इस्लामिक देशों में इजरायल के खिलाफ आक्रोश भड़क उठा है। अब इजरायल और लेबनान में भी युद्ध की आशंका बढ़ गई है।
अन्य देश | Oct 17, 2023, 06:30 PM IST -
पीएम ऋषि सुनक ने कहा- इजरायल में जो कुछ हुआ वह "भयावह और बर्बर" था, ब्रिटेन यहूदियों के साथ खड़ा है
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इजरायल पर हमास हमले के एक सप्ताह पूरे होने पर फिर घटना की कड़ी निंदा की है। सुनक ने कहा कि इजरायल में जो कुछ हुआ वह भयावह और बर्बर था। ब्रिटेन हमेशा इजरायल और यहूदियों के साथ है। हम हर तरह से मदद के लिए खड़े हैं।
यूरोप | Oct 15, 2023, 05:30 PM IST -
UN प्रमुख ने इजरायल के आदेश पर दी चेतावनी, कहा- उत्तरी गाजा को खाली कराना 'बेहद खतरनाक'
हमास के आतंकी हमले के जवाब में इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी है कि इजरायली सेना के आदेश के अनुसार गाजा निवासियों का उत्तर से दक्षिण की ओर जाना बेहद खतरनाक है।
अन्य देश | Oct 14, 2023, 11:13 AM IST