MIZORAM
-
मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा- लोक सेवा परीक्षाओं में कोई अनियमितता नहीं
मिजोरम की राजधानी आइजोल में मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा कि लोक सेवा परीक्षाओं में कोई अनियमितता नहीं मिली है। इसका आयोजन एमपीएससी ने किया था।
मिजोरम | May 03, 2024, 11:48 PM IST -
मिजोरम में करोड़ों की हेरोइन बरामद, विदेशी सिगरेट भी जब्त
मिजोरम पुलिस और असम राइफल्स की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर करोड़ों की हेरोइन और विदेशी सिगरेट जब्त की है। इसके अलावा लगभग 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें और 200 डेटोनेटर जब्त किए हैं।
मिजोरम | May 03, 2024, 02:54 PM IST -
मिजोरम में पिछले साल टीबी से 108 लोगों की हुई मौत, 57 मरीज TB और एड्स दोनों से पीड़ित
मिजोरम में पिछले साल टीबी से कुल 108 लोगों की मौत हो गई। जांच में 2272 लोग टीबी से पीड़ित पाए गए। 57 मरीज टीबी और एचआईवी-एड्स दोनों से पीड़ित पाए गए।
मिजोरम | May 02, 2024, 08:06 PM IST -
मिजोरम में लाइ स्वायत्त परिषद पर शासन करेगा कांग्रेस-एमएनएफ गठबंधन, इस नेता को यूएलपी बनाने की तैयारी
मिजोरम में लाइ स्वायत्त परिषद के लिए कांग्रेस और एमएनएफ ने गठबंधन किया है। कांग्रेस के पास एक मात्र सदस्य सी.लालमुअनथंगा हैं।
मिजोरम | May 01, 2024, 10:04 PM IST -
ड्रग तस्करों पर फिर कहर बनकर टूटी असम राइफल्स, जब्त की 9.83 करोड़ रुपये की ड्रग्स
मिजोरम में एक बार फिर ड्रग तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स ने ज्वाइंट ऑपरेशन में 2 स्मगलर्स को गिरफ्तार किया है और 9.83 करोड़ रुपये से ज्यादा के ड्रग्स बराम किए हैं।
मिजोरम | Apr 30, 2024, 08:18 AM IST
-
देश ही नहीं विदेश से भी मिजोरम घूमने आ रहे सैलानी, आप भी इन जगहों को जरूर करें चेक
प्रकृति के गोद में बसे मिजोरम में हर तरफ सुकून है। यही वजह है कि यहां पर विदेश से भी पर्यटक आते हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार पिछले साल मिजोरम में विदेशियों को मिलाकर 1,96,880 पर्यटक मिजोरम में घूमने आए।
मिजोरम | Apr 29, 2024, 11:11 PM IST -
2000 फर्जी ग्राहक, एक बैंक अकाउंट और हो गया 150 करोड़ रुपये का खेल, जानें पूरा मामला
शिकायत में कहा गया है कि मिजोरम में एरिया बिजनेस मैनेजर जाकिर हुसैन ने वाहनों का लोन बांटने में जमकर घोटाला किया है।
मिजोरम | Apr 28, 2024, 03:06 PM IST -
छापे में जब्त की गई 8.4 करोड़ रुपये की हेरोइन, साबुन के डिब्बों का किया था इस्तेमाल
मिजोरम में एक ज्वाइंट ऑपरेशन में असम राइफल्स और पुलिस ने म्यांमार के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से साबुन के 110 डिब्बों में छिपाई गई हेरोइन को बरामद किया है।
मिजोरम | Apr 27, 2024, 04:15 PM IST -
महिंद्रा की शिकायत पर 150 करोड़ के घोटाले का खुलासा, 11 लोग गिरफ्तार; जानें DGP ने क्या कहा
मिजोरम के डीजीपी अनिल शुक्ला ने 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की शिकायत पर मामले का खुलासा हुआ है। अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मिजोरम | Apr 26, 2024, 09:43 PM IST -
मिजोरम: इंसान या हैवान! सालों से मासूम को बाप-बेटा बना रहे थे हवस का शिकार; ऐसे हुआ खुलासा
मिजोरम से एक बेहद घिनौना और दिल को दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां चम्फाई जिले के एक गांव में नाबालिग से रेप करने के आरोप में बाप-बेटा को अरेस्ट किया गया है।
मिजोरम | Apr 24, 2024, 11:08 PM IST
-
मिजोरम में बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, 450 से अधिक घरों को नुकसान; हजारों लोग प्रभावित
पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में बारिश और ओलावृष्टि की वजह से भारी तबाही देखने को मिली। राज्य के 450 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं हजारों लोग इस बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं।
मिजोरम | Apr 23, 2024, 09:29 PM IST -
BSF की गाड़ी से टक्कर के बाद बच्चे की मौत, स्थानीय लोगों ने जताया विरोध
मिजोरम में बीएसएफ की गाड़ी से बच्चे की मौत के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। बच्चे को बचाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
मिजोरम | Apr 22, 2024, 11:10 PM IST -
कड़ी निगरानी के बीच रखी गईं सभी EVM और VVPAT, जानें क्या बोले निर्वाचन अधिकारी
पूर्वोत्तर भारत के राज्य मिजोरम में शुक्रवार को पहले चरण के तहत मतदान हुआ। मतदान के बाद सभी ईवीएम और वीवीपैट को कड़ी निगरानी के बीच रखा गया है। बता दें कि मिजोरम में हुए चुनाव की मतगणना 4 जून को होगी।
मिजोरम | Apr 21, 2024, 11:18 PM IST -
चुनाव ड्यूटी के दौरान सुरक्षाकर्मी को आया हार्ट अटैक, हुई मौत
पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में चुनाव ड्यूटी में तैनात एक सुरक्षाकर्मी मृत अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से उसकी मौत हुई है।
मिजोरम | Apr 20, 2024, 04:54 PM IST -
मिजोरम के सीएम लालदुहोमा ने डाला वोट, कहा- उनकी पार्टी केंद्र में किसी गठबंधन में शामिल नहीं होगी
मुख्यमंत्री ने कहा, "हम एनडीए या ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल नहीं होंगे। हम अपनी पहचान बनाए रखना चाहते हैं। हम नयी दिल्ली से नियंत्रित नहीं होना चाहते।
मिजोरम | Apr 19, 2024, 02:50 PM IST
-
सिविल सर्विस एग्जाम में इस बात की होगी जांच, राज्य सरकार ने दिए आदेश
मिजोरम लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के आरोप लगने और राज्य के शीर्ष छात्र संगठन ‘मिजो जिरलाई पावल’ द्वारा प्रदर्शन किए जाने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
मिजोरम | Apr 17, 2024, 06:30 PM IST -
मिजोरम की एक सीट पर क्या है जनता का मूड, कौन बनेगा विजेता?
मिजोरम की एक लोकसभा सीट पर चुनाव होने वाला है। ऐसे में इस सीट पर मिजोरम की आम जनता का क्या मूड है ये जानने के लिए India TV-CNX ने ओपिनियन पोल कराया है। देखें मिजोरम की जनता के मन में क्या है...
मिजोरम | Apr 16, 2024, 11:28 PM IST -
म्यांमार सीमा से हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, असम राइफल्स ने दी जानकारी
मिजोरम में म्यांमार सीमा के पास से असम राइफल्स और पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, यहां पर हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मिजोरम | Apr 15, 2024, 11:52 PM IST -
Lok Sabha Elections 2024: आइजोल में चुनाव की तैयारियां पूरी, सीएपीएफ की 12 कंपनियां तैनात-डिप्टी कमिश्नर
Lok Sabha Elections 2024 : मिजोरम में लोकसभा का चुनाव पहले चरण में होना है। यहां 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। आइजोल की डिप्टी कमिश्नर ने चुनावी तैयारियों की जानकारी दी।
मिजोरम | Apr 14, 2024, 02:46 PM IST -
‘कांग्रेस भारत की विविधता बचाना चाहती है, लेकिन बीजेपी…’, जयराम रमेश का बड़ा बयान
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने मणिपुर के मेइति, कुकी और नगा समुदाय के साथ विश्वासघात किया है और बीजेपी का विचार भारत के विचार के खिलाफ है।
मिजोरम | Apr 12, 2024, 09:35 PM IST