1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के देवरिया में मंदिर से दान पेटिका उठा ले गए चोर, चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद

यूपी के देवरिया में मंदिर से दान पेटिका उठा ले गए चोर, चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jan 15, 2025 10:19 pm IST,  Updated : Jan 15, 2025 10:46 pm IST

देवरिया में एक मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो चोर मंदिर में घुसते हैं और दान पेटिका उठा ले जाते हैं।

  मंदिर से दान पेटिका उठा ले गए चोर- India TV Hindi
मंदिर से दान पेटिका उठा ले गए चोर Image Source : INDIA TV

देवरियाः  यूपी के देवरिया में एक मंदिर से दान पेटिका की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रनिहवा में स्थित हनुमान मंदिर से दान पेटिका चोर उठा ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

रात दो बजे के करीब घुसे चोर

 सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि बुधवार की भोर में पौने दो बजे के करीब किस तरीके से बेखौफ चोर मंदिर में घुसते हैं और वे मंदिर से दानपेटिका उठा ले जाते हैं।  मंदिर प्रशासन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

सामने आया चोरी का वीडियो

मंदिर के पुजारी ने कहा कि आज जब सुबह हुई तो मंदिर खोला गया तो पता चला कि वहां की दान पेटिका ही गायब है। जब सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तो मामले का खुलासा हुआ। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि दो चोर मंदिर में घुसते हैं। पहले वे दोनों मंदिर परिसर में चेक करते हैं कि कोई है तो नहीं। जब वे भरोसा हो जाता है कि मंदिर में कोई नहीं है तो वे दोनों दान पेटिका लेकर फरार हो जाते हैं। चोर मंदिर की चहरदीवारी को फांदते हुए भी देखे जा सकते हैं। 

बता दें कि चोरों की निगाह अब मंदिरों के दान पेटिका पर भी पड़ने लगी है। चोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस भी सवालों के घेरे में आ गई है। सवाल उठता है कि क्या पुलिस रात में गश्ती करती है या नहीं। 

रिपोर्ट- विनोद, देवरिया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।