1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: कानपुर में अखिलेश के काफिले में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहा था सपा कोषाध्यक्ष का बेटा, सुरक्षाकर्मियों ने कर दी पिटाई, देखें VIDEO

यूपी: कानपुर में अखिलेश के काफिले में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहा था सपा कोषाध्यक्ष का बेटा, सुरक्षाकर्मियों ने कर दी पिटाई, देखें VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 17, 2023 08:50 pm IST,  Updated : Oct 17, 2023 08:57 pm IST

यूपी के कानपुर में सपा के जिला कोषाध्यक्ष और व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल के बेटे की पिटाई की बात सामने आई है। अनुराग ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले में अपनी गाड़ी को जबरदस्ती लगाने की कोशिश की थी।

Samajwadi Party Treasurer- India TV Hindi
नंदलाल जायसवाल और उनका बेटा अनुराग जायसवाल Image Source : INDIA TV

कानपुर: यूपी के कानपुर में सपा के जिला कोषाध्यक्ष और व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल के बेटे की पिटाई हुई है। दरअसल नंदलाल के बेटे अनुराग जायसवाल ने अपनी गाड़ी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले में जबरदस्ती लगाने की कोशिश की थी।

इसी दौरान काफिले में चल रहे सुरक्षा गार्डों ने अनुराग की पिटाई कर दी। बाद में ये भी जानकारी सामने आई कि अनुराग के पास ना ही ड्राइविंग लाइसेंस था और ना ही गाड़ी के कागज थे। गौरतलब है कि अखिलेश यादव मंगलवार को कानपुर प्रवास पर थे।

समझौता होने के बाद अनुराग पर नहीं हुई कोई कार्रवाई 

नंदलाल के बेटे की पिटाई का मामला सामने आने के बाद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और मामले में समझा बुझाकर समझौता करवा दिया गया। 

मिली जानकारी के मुताबिक, सपा के जिला कोषाध्यक्ष और व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल समाजवादी पार्टी से सांसदी के लिए दावेदारी करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। 

(इनपुट: कानपुर से ज्ञानेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 

PMO का अधिकारी बनकर डॉक्टर को धमकी दे रहा था वडोदरा का शख्स, मामला दर्ज   

इजरायल की ग्लैमरस स्टार ने हमास को खत्म करने की खाई कसम, थामी बंदूक

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।