1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अमरेली के जंगल में सैर पर निकले शेर के 7 बच्चे, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा; देखें VIDEO

अमरेली के जंगल में सैर पर निकले शेर के 7 बच्चे, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा; देखें VIDEO

 Published : Oct 03, 2023 11:35 pm IST,  Updated : Oct 03, 2023 11:35 pm IST

शेर के ये बच्चे सावरकुंडला के मेवासा वडाली मंदिर रोड पर सैर के लिए निकले थे। चहलकदमी करते हुए इनका वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल में कैद कर लिया।

lion cubs- India TV Hindi
सावरकुंडला इलाके में एक साथ दिखे शेर 7 के बच्चे Image Source : INDIA TV

भारत में लगातार शेरों की संख्या में इजाफा हो रहा है और शेरों का घर माना जाने वाला गुजरात के अमरेली जिले में शेरों की संख्या बढ़ी है। शेरों का साम्राज्य माने जाने वाले सावरकुंडला इलाके में एक साथ 7 शेर के बच्चों का अद्भुत वीडियो वायरल हुआ है। अमरेली में कई बार खूंखार शेरों के झुंड को सड़क पर खुलेआम घूमते देखा गया है। यहां शेरों की सैर अब आम बात हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शेर के ये बच्चे सावरकुंडला के मेवासा वडाली मंदिर रोड पर सैर के लिए निकले थे। चहलकदमी करते हुए इनका वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल में कैद कर लिया जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो-

सड़क पर घूमता दिखा शेरों का झुंड

वहीं, आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले अमरेली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी, जिसमें शेरों का एक झुंड अचानक सड़क पर आ धमक था। वीडियो में एक साथ इतने शेर बड़े ही आराम से खुलेआम घूमते नजर आ रहे थे। राजौला के रामपुरा गांव में जिसने भी इस नजारे को देखा रह गया था। हालांकि अमरेली में शेरों के इंसानी बस्तियों और सड़कों पर आने की कई तस्वीरें पहले भी सामने आई थी, लेकिन एक साथ इतने शेर शायद ही पहले कभी देखे गए होंगे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

(रिपोर्ट- सूर्यकांत चौहान)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।