1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. हैती: भूकंप में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 1,419 हुई, 6,000 लोग घायल

हैती: भूकंप में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 1,419 हुई, 6,000 लोग घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2021 09:46 am IST,  Updated : Aug 17, 2021 09:46 am IST

इस भूकंप के कारण मकानों, कार्यालयों और गिरजाघरों समेत हजारों ढांचे तबाह हो गए हैं।हैती में ऊष्णकटिबंधीय तूफान पहुंचने के कारण स्थिति और भयावह हो सकती है। 

हैती: भूकंप में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 1,419 हुई,  6,000 लोग घायल- India TV Hindi
हैती: भूकंप में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 1,419 हुई,  6,000 लोग घायल Image Source : AP

लेस कायेस (हैती): हैती में पिछले सप्ताहांत में आए 7.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,419 हो गई है और घायलों की संख्या भी बढ़कर 6,000 हो गई है। कैरेबियाई देश की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस भूकंप के कारण मकानों, कार्यालयों और गिरजाघरों समेत हजारों ढांचे तबाह हो गए हैं।

हैती में सोमवार रात को ऊष्णकटिबंधीय तूफान पहुंचने के कारण स्थिति और भयावह हो सकती है। इस तूफान के कारण तेज हवाएं चलने, भारी बारिश होने, भूस्खलन होने और अचानक बाढ़ आने की आशंका है। 

एजेंसी के प्रमुख जेरी चांडलर ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि हमारे पास अब जो संसाधन हैं, हम उन्हें सबसे अधिक प्रभावित स्थानों पर पहुंचाएं।’’ हैती के दक्षिणपश्चिम हिस्से में भूकंप आने से कई शहर लगभग पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। 

हैती: भूकंप में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 1,419 हुई,  6,000 लोग घायल
Image Source : APहैती: भूकंप में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 1,419 हुई,  6,000 लोग घायल

भूकंप के कारण कोरोना वायरस महामारी से पहले से बुरी तरह प्रभावित हैती के लोगों की पीड़ा और भी बढ़ गई है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा है कि भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट औ प्रिंस से करीब 125 किलोमीटर की दूरी पर था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश