1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान से जंग की सुगबुगाहट, अमेरिका पश्चिम एशिया में भेज रहा पैट्रियाट मिसाइल और युद्धपोत

ईरान से जंग की सुगबुगाहट, अमेरिका पश्चिम एशिया में भेज रहा पैट्रियाट मिसाइल और युद्धपोत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 11, 2019 08:58 am IST,  Updated : May 11, 2019 08:58 am IST

खुफिया सुत्रों से पता चला है कि ईरान संभवत: कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल और क्रूज मिसाइलों को नावों पर फारस की खाड़ी में भेज रहा है।

ईरान से जंग की सुगबुगाहट, अमेरिका पश्चिम एशिया में भेज रहा पैट्रियाट मिसाइल और युद्धपोत- India TV Hindi
ईरान से जंग की सुगबुगाहट, अमेरिका पश्चिम एशिया में भेज रहा पैट्रियाट मिसाइल और युद्धपोत

वाशिंगटन: ईरान से कथित खतरे का मुकाबला करने के लिए अमेरिका पश्चिम एशिया में एक युद्धपोत और पैट्रियाट मिसाइलों की तैनाती कर रहा है तथा यह आयुध पहले भेजे जा चुके विमानवाहक पोत की मदद करेगा। 

Related Stories

पेंटागन ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिकी बलों और हमारे हितों के खिलाफ अभियान चलाने की ईरान की व्यापक तैयारियों के संकेतों के बीच जवाबी कार्रवाई के लिए यह हथियार प्रणाली पश्चिम एशिया में यूएसएस अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और अमेरिकी वायुसेना बमवर्षक कार्यबल की मदद करेगी।’’

वहीं सीएनएन के रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया सुत्रों से पता चला है कि ईरान संभवत: कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल और क्रूज मिसाइलों को नावों पर फारस की खाड़ी में भेज रहा है। अमेरिकी सेना का मानना है कि क्रूज मिसाइलों को छोटी ईरानी नौकाओं से लॉन्च किया जा सकता है, जिन्हें dhows  के नाम से जाना जाता है। अधिकारियों ने कहा है कि वे नावें IRGC नौसेना की संपत्ति हैं, न कि ईरानी नौसेना की नावें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश