1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका से तनाव कम करने के लिए भारत की मदद चाहता है ईरान? राजदूत के बयान से मिले संकेत

अमेरिका से तनाव कम करने के लिए भारत की मदद चाहता है ईरान? राजदूत के बयान से मिले संकेत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 08, 2020 01:05 pm IST,  Updated : Jan 08, 2020 01:15 pm IST

भारत में ईरान के राजदूत अली चेगेनी ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को कम करने के लिए अगर भारत की तरफ से कोई पहल होती है तो ईरान उसका स्वागत करेगा।

Iranian Envoy to India says his country will welcome any peace initiative by India- India TV Hindi
Iranian Envoy to India says his country will welcome any peace initiative by India for de-escalating tensions with US

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की खबरों के बीच एक राहत भरी खबर आई है। भारत में ईरान के राजदूत अली चेगेनी ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को कम करने के लिए अगर भारत की तरफ से कोई पहल होती है तो ईरान उसका स्वागत करेगा। ईरान के राजदूत के इस बयान से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि दोनो देशों के बीच तनाव कम करने के लिए ईरान भारत की तरफ देख रहा है। ईरान के राजदूत ने यह भी कहा कि उनका देश युद्ध नहीं चाहता, उन्होंने कहा कि हम क्षेत्र में सभी के लिए शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। 

पिछले हफ्ते ईरान के सेना कमांडर की अमेरिकी हमले में मौत के बाद बुधवार सुबह ईरान ने इराक में स्थित अमेरिका के ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया है। हालांकि इराक सेना ने दावा किया है कि इस हमले में किसी भी इराकी सैनिक की मौत नहीं हुई है लेकिन इरान की न्यूज एजेंसी इरना न्यूज का दावा है कि हमले में 80 लोगों की मौत हुई है जिसमें कुछ अमेरिकी सैनिक भी हो सकते हैं। 

मिसाइल हमले के कुछ ही समय बाद ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘ सब ठीक है। इराक में दौ सैन्य अड्डों पर ईरान ने मिसाइल दागी। इससे हुए नुकसान और हताहतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक सब ठीक है। हमारे पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सर्वसाधनयुक्त सेना है। मैं कल सुबह वक्तव्य दूंगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश