1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान ने क्रूज में सवार 3,7000 यात्रियों को कोरोना वायरस की जांच के लिए अलग रखा

जापान ने क्रूज में सवार 3,7000 यात्रियों को कोरोना वायरस की जांच के लिए अलग रखा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 04, 2020 01:14 pm IST,  Updated : Feb 04, 2020 01:14 pm IST

जापान ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मंगलवार को एक क्रूज़ में सवार सभी 3,711 यात्रियों को अलग रखने का प्रबंध किया है।

Japan set aside 3,7000 passengers aboard the cruise to...- India TV Hindi
Japan set aside 3,7000 passengers aboard the cruise to investigate the corona virus

योकोहामा। जापान ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मंगलवार को एक क्रूज़ में सवार सभी 3,711 यात्रियों को अलग रखने का प्रबंध किया है। सरकारी प्रवक्ता योशीहीदी सुगा ने बताया कि योकाहामा बे पर सोमवार को पहुंचे इस क्रूज में आठ लोगों को बुखार जैसे लक्षण थे। टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों में कई उपचार अधिकारी सोमवार शाम योकोहामा तट पर ‘डायमंड प्रिंसेज’ क्रूज पर सभी 2,666 यात्रियों और चालक दल के 1,045 सदस्यों की जांच के लिए जाते दिखाई दिए। 

दरअसल जापान ने यह कदम 80 वर्षीय एक व्यक्ति के वायरस से पीड़ित पाए जाने के बाद उठाया है। वह 25 जनवरी को हांगकांग पहुंचा था। चीन में इस वायरस से 425 लोगों की जान जा चुकी है और 20,438 मामलों की पुष्टि हुई है। क्रूज़ के संचालक ‘कार्निवल जापान’ ने एक बयान में कहा कि व्यक्ति को ‘‘ वह व्यक्ति हमारे साथ पोत पर था लेकिन वह उसमें बने चिकित्सा केन्द्र में नहीं गया।’’ बयान में कहा, ‘‘ अस्पताल (जहां वह भर्ती है) के अनुसार उसकी हालत स्थिर और उसके परिवार वालों में संक्रमण नहीं पाया गया, जो उसके साथ नौका पर सवार थे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश