1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक: इमरान खान की दूसरी पत्नी ने लगाया आरोप कहा, 'वह भरोसमंद आदमी नहीं हैं'

पाक: इमरान खान की दूसरी पत्नी ने लगाया आरोप कहा, 'वह भरोसमंद आदमी नहीं हैं'

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 21, 2018 09:58 am IST,  Updated : Feb 21, 2018 09:58 am IST

पाकिस्तान के क्रिकेटर और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान पर उनकी दूसरी पत्नी ने आरोप लगाए हैं। इमरान कान की दूसरी पत्नी रेहम खान ने कहा है कि जब वह उनकी पत्नी थी तब भी इमरान खान बुशरा को डेट कर रहे थे।

Pak Imran Khan second wife charged with allegations He is...- India TV Hindi
Pak Imran Khan second wife charged with allegations He is not a trustworthy man

पाकिस्तान के क्रिकेटर और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान पर उनकी दूसरी पत्नी ने आरोप लगाए हैं। इमरान कान की दूसरी पत्नी रेहम खान ने कहा है कि जब वह उनकी पत्नी थी तब भी इमरान खान बुशरा को डेट कर रहे थे। (नेपाल की दो बड़ी सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टियों ने किया विलय का फैसला )

गौरतलब है कि बीते रविवार इमरान खान ने अपनी धार्मिक गुरू बुशरा मेनका से शादी रचाई थी। एक इंटरव्यू में रेहम ने इमारान खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि, इमरान बुशरा को पिछले 3 सालों से जानते हैं। रेहम ने कहा जब वह दोनों दांपत्य जीवन में थे तब भी वह बुशरा से मिलते थे।

रेहम ने कहा, 'इमरान खान बुशरा से पिछले 3 सालों से संपर्क में हैं, जब मैं उनकी पत्नी थी। वह भरोसमंद आदमी नहीं हैं।' रेहम ने बताया कि इमरान और बुशरा ने 2 महीने पहले ही निकाह कर लिया था। उन्होंने कहा, 'मैं जानती हूं कि उन्होंने 1 जनवरी को निकाह कर लिया था और खुलासा बाद में किया। ठीक ऐसा ही उन्होंने मुझसे शादी करने के बाद किया था।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश