1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन को तीसरा बड़ा खतरा मानते हैं इस देश के लोग

चीन को तीसरा बड़ा खतरा मानते हैं इस देश के लोग

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 02, 2017 08:20 am IST,  Updated : Aug 02, 2017 08:20 am IST

एक ताजा PEW शोध सर्वेक्षण में आज कहा गया कि भारत के लोग आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट और जलवायु परिवर्तन को अपने देश के लिए प्रमुख खतरा मानते हैं जबकि चीन को देश के लिए तीसरा शीर्ष खतरा माना जाता है।

People of this country think China as the third biggest...- India TV Hindi
People of this country think China as the third biggest threat

वाशिंगटन: एक ताजा PEW शोध सर्वेक्षण में आज कहा गया कि भारत के लोग आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट और जलवायु परिवर्तन को अपने देश के लिए प्रमुख खतरा मानते हैं जबकि चीन को देश के लिए तीसरा शीर्ष खतरा माना जाता है। (पाक सेना प्रमुख बाजवा ने कहा, हम चीन के कर्जदार हैं)

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में सर्वेक्षण में शामिल 66 प्रतिशत लोगों ने इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया (ISIS) को शीर्ष खतरा माना जबकि 47 प्रतिशत ने कहा कि वे वैश्विक जलवायु परिवर्तन को प्रमुख खतरा मानते हैं।

इसमें कहा गया कि आईएसआईएस कुल 18 देशों में शीर्ष खतरे में शामिल रहा। इस देशों में ज्यादातर यूरोप, पश्चिमी एशिया के और अमेरिका हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 44 प्रतिशत ने कहा कि चीन भारत के लिए खतरा पैदा करता है। खतरों की सूची में इसके बिल्कुल करीब साइबर हमला (43 प्रतिशत) रहा। गौरतलब है कि चीन और भारत के जवान सिक्किम सेक्टर के डोकलाम क्षेत्र में टकराव की स्थित में हैं। इस क्षेत्र पर भारत का सहयोगी देश भूटान दावा करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश