1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जल्दी नहीं सुलझा ये मामला तो, भारत-चीन के बीच होगा एक और युद्ध

जल्दी नहीं सुलझा ये मामला तो, भारत-चीन के बीच होगा एक और युद्ध

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 18, 2017 02:13 pm IST,  Updated : Jul 18, 2017 02:13 pm IST

सिक्किम सेक्टर की स्थिति के दीर्घकालिक रूप लेने के बीच चीनी मीडिया ने कहा है कि चीन को भारत के साथ गतिरोध के लिए तैयार हो जाने की जरूरत है।

sikkim- India TV Hindi
sikkim

बीजिंग: सिक्किम सेक्टर की स्थिति के दीर्घकालिक रूप लेने के बीच चीनी मीडिया ने कहा है कि चीन को भारत के साथ गतिरोध के लिए तैयार हो जाने की जरूरत है। चीन के मीडिया ने साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि इस तरह के अन्य संघर्षों से संपूर्ण वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भीषण संघर्ष छिड़ सकता है। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के छपे लेख में दावा किया गया है कि डोकलाम पठार के पास सड़क बनाने से चीनी सेना को रोकने की भारतीय कार्वाई चीन की सम्प्रभुता का गंभीर उल्लंघन है। यह सड़क भारत-चीन-भूटान की सम्मिलित सीमा के पास है। भारत ने सड़क निर्माण पर चिंता जताई है। भारत को डर है कि इसके माध्यम से चीनी सेना पूर्वोत्तर राज्यों तक उसकी पहुंच को बंद कर सकती है। चीन से कहा गया था कि सड़क निर्माण से मौजूदा हालात में बहुत बदलाव होंगे, जिनका भारत पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। (सऊदी अरब में मिनी स्कर्ट पहनकर निकली लड़की, मचा बवाल)

चीन की इस कार्वाई के बाद पिछले एक महीने से दोनों देशों की सेनाओं के बीच गतिरोध जारी है। लेख में कहा गया है कि यदि भारत कई जगहों पर गतिरोध शुरू करता है तो, उसे पूरी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ गंभीर संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर से लेकर अरूणाचल प्रदेश तक भारत और चीन की सीमा की लंबाई 3,488 किलोमीटर है। इसका 220 किलोमीटर लंबा खंड सिक्किम में आता है। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के मीडिया समूह के इस अखबार ने लिखा है, चूंकि गतिरोध जारी है, इसलिए चीन को दीर्घकालिक हालात का रूप ले रहे गतिरोध से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए, साथ-ही-साथ उसे तार्ककि रूख भी बनाए रखना चाहिए।

उसने लिखा है, चीन इसकी वकालत नहीं करता है और भारत के साथ सैन्य संघर्ष से बचता है, लेकिन चीन सम्प्रभुता की रक्षा के लिए युद्ध करने से डरता नहीं है, और वह स्वयं को दीर्घकालिक संघर्ष के लिए तैयार रखेगा। अखबार ने लिखा है, चीन के भीतर आवाजें उठ रही हैं कि भारतीय सैनिकों को तुरंत खदेड़ा जाना चाहिए, जबकि भारतीय जनता का विचार चीन के साथ युद्ध का है। उसने लिखा है, हालांकि, दोनों पक्षों को संयम बरतने और मौजूदा गतिरोध को नियंत्रण से बाहर नहीं होने देने की जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश