1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश: आत्मसमर्पण से इनकार करते हुए 3 आतंकवादियों ने खुद को बम से उड़ाया

बांग्लादेश: आत्मसमर्पण से इनकार करते हुए 3 आतंकवादियों ने खुद को बम से उड़ाया

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 28, 2017 07:56 pm IST,  Updated : Nov 28, 2017 07:56 pm IST

भारत की सीमा से सटे बांग्लादेश के उत्तर-पश्चिमी जिले चपाई नवाबगंज में आतंकवादियों के ठिकाने पर सुरक्षाकर्मियों के अभियान के दौरान 3 आतंकवादियों ने खुद को बम से उड़ा लिया...

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

ढाका: भारत की सीमा से सटे बांग्लादेश के उत्तर-पश्चिमी जिले चपाई नवाबगंज में आतंकवादियों के ठिकाने पर सुरक्षाकर्मियों के अभियान के दौरान 3 आतंकवादियों ने खुद को बम से उड़ा लिया। यह घटना ऐसे समय हुई है जब 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक पोप फ्रांसिस के देश के दौरे से पहले सुरक्षा बढाई गई है। रैपिड ऐक्शन बटालियन 5 के कमान अधिकारी महबूब आलम ने कहा कि विस्फोटों के बाद टिन और बांस के ढांचे में आग लग गई। 

अधिकारी ने कहा कि आग बुझने के बाद बम निष्क्रिय दस्ते को मलबे से 3 संदिग्ध आतंकवादियों के शव मिले। आरएबी मीडिया विंग निदेशक कमांडर मुफ्ती महमूद खान ने कहा कि मौके से 2 पिस्तौल, 3 हथगोले, 8 डेटोनेटर और बम बनाने में प्रयुक्त विभिन्न सामग्री जब्त की गईं। प्रमुख अपराध रोधी आरएबी ने इमारत के मालिक की पत्नी नजमा बेगम, उनके पिता खुर्शीद आलम और मां मिनारा बेगम को पूछताछ के लिए एक गांव से हिरासत में लिया। महमूद ने कहा, ‘हमने अभियान पूरा कर लिया है। मौके से 3 शव बरामद हुए हैं।’

उन्होंने कहा कि 3 आतंकवादियों ने मंगलवार सुबह आत्मसमर्पण करने से इनकार करते हुए खुद को बम से उड़ा लिया जिससे उनके आवासीय ढांचे में आग लग गई। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने 15 दिन पहले भारतीय सीमा पर पदमा नदी के पास सुदूरवर्ती क्षेत्र में घर किराए पर लिया था और खुद की पहचान प्रवासी पक्षियों को देखने आए लोगों के रूप में की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश