1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रनवे से फिसलने के बाद मैदान में घुस गया प्लेन, हवाई अड्डा बंद

रनवे से फिसलने के बाद मैदान में घुस गया प्लेन, हवाई अड्डा बंद

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2019 03:59 pm IST,  Updated : Jul 12, 2019 04:35 pm IST

काठमांडू। नेपाल का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुक्रवार को रनवे से एक विमान के फिसलने के बाद बंद कर दिया गया। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। इस रनवे की हाल ही में मरम्मत की गई थी।

रनवे से फिसलने के बाद...- India TV Hindi
रनवे से फिसलने के बाद मैदान में घुस गया प्लेन, हवाई अड्डा बंद Image Source : PTI

काठमांडू। नेपाल का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुक्रवार को रनवे से एक विमान के फिसलने के बाद बंद कर दिया गया। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। इस रनवे की हाल ही में मरम्मत की गई थी।

देश का उड़ान सुरक्षा के मामले में बेहद खराब रिकॉर्ड है और इसके हवाईअड्डे विमानों को उतरने में आने वाली मुश्किलों को लेकर कुख्यात हैं। नेपाली एयरलाइंस के यूरोपियन यूनियन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध है।

‘येती एयरलाइन्स’ के एटीआर72-500 दक्षिणी नेपाल से काठमांडू आ रहा था, जब वह 15 मीटर तक फिसलकर घास के मैदान में चला गया। इसमें 66 लोग सवार थे।

हवाई अड्डे के महाप्रबंधक राज कुमार छेत्री ने ‘एएफपी’ से कहा, ‘‘ हमारी टीम विमान को हटाने और हवाई अड्डे को फिर से खोलने की कोशिश कर रही है।’’

छेत्री ने कहा कि भारी बारिश के कारण इलाके में कीचड़ हो जाने से फ्रेंको-इतालवी निर्मित टर्बोप्रॉप विमान को हटाने में समय लग रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश