1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस फैसले से दुबई में सस्ती हो जाएगी शराब! टैक्स हुआ कम और लाइसेंस फीस भी खत्म

इस फैसले से दुबई में सस्ती हो जाएगी शराब! टैक्स हुआ कम और लाइसेंस फीस भी खत्म

 Published : Jan 02, 2023 11:36 pm IST,  Updated : Jan 02, 2023 11:38 pm IST

दुबई में पिछले साल रमजान के दौरान दिन में शराब के बेचने पर लगी रोक भी हटा दी थी। वहीं इससे पहले लॉकडाउन ने दौरान शराब की होम डिलीवरी की भी सुविधा शुरू की गई थी।

इस फैसले से दुबई में सस्ती हो जाएगी शराब- India TV Hindi
इस फैसले से दुबई में सस्ती हो जाएगी शराब Image Source : FILE

अपनी खूबसूरती और उंची इमारतों को लेकर चर्चा में रहने वाले दुबई ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज से एक बड़ा फैसला लिया है। दुबई के शाही परिवार ने घोषणा करते हुए कहा है कि शराब की बिक्री पर लगने वाले 30% और शराब का लाइसेंस लेने पर लगने वाली फ़ीस को खत्म किया जाता है। 1 जनवरी 2023 को दुबई में शराब बेचने वाली दो सरकारी कंपनियों ने यह घोषणा की है। 

लॉकडाउन में शुरू हुई थी शराब की होमडिलीवरी 

बता दें कि दुबई में पिछले साल रमजान के दौरान दिन में शराब के बेचने पर लगी रोक भी हटा दी थी। वहीं इससे पहले लॉकडाउन ने दौरान शराब की होम डिलीवरी की भी सुविधा शुरू की गई थी। इससे दुबई प्रशासन को जबरदस्त कमाई भी हुई थी, लेकिन अब इस फैसले के बाद सरकार के राजस्व में भारी कमी देखने को मिल सकती है। 

शराब रखने के लिए लेना होता है प्लास्टिक कार्ड 

दुबई में शराब पीने वाले गैर-मुस्लिमों की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही दुबई पुलिस शराब पीने वालों के लिए प्लास्टिक कार्ड जारी करती है, इसे अपने साथ रखना होता है। अगर किसी व्यक्ति के पास बिना प्लास्टिक कार्ड के शराब बरामद होती है तो उसे फाइन या जेल भी हो सकती है। हालांकि दुबई के शेखों के बार, नाइटक्लब और लाउंज में बिना इस कार्ड के भी शराब मिल जाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश