1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में आतंकी हमला, दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान में आतंकी हमला, दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 03, 2023 11:58 pm IST,  Updated : Jan 04, 2023 06:21 am IST

पंजाब पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि लाहौर से करीब 375 किलोमीटर दूर खानेवाल में दोपहर के भोजन के लिए एक रेस्तरां में रुके उप निदेशक नवीद सादिक और निरीक्षक नासिर अब्बास पर दो आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि लाहौर से करीब 375 किलोमीटर दूर खानेवाल में दोपहर के भोजन के लिए एक रेस्तरां में रुके उप निदेशक नवीद सादिक और निरीक्षक नासिर अब्बास पर दो आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं। दोनों अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। बयान में कहा गया है कि आतंकवादी बाइक पर भागने में सफल रहे। 

हाई अलर्ट पर पुलिस

पंजाब के मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही ने पुलिस महानिरीक्षक को आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए शुरू किए गए अभियान की निगरानी करने का आदेश दिया है। उन्होंने आतंकवाद की ताजा लहर से निपटने के लिए पंजाब पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के भी निर्देश दिए। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), जिसे पाकिस्तानी तालिबान के रूप में भी जाना जाता है, ने पिछले साल नवंबर में सरकार के साथ अनिश्चितकालीन संघर्ष विराम की समाप्ति की घोषणा की थी जिसके बाद पाकिस्तान में आतंकवाद में तेजी देखी गई है। 

25 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया था

आतंकवादी समूह ने अपने लड़ाकों को देश भर में हमले करने का आदेश जारी किया है। पिछले महीने बन्नू में खैबर पख्तूनख्वा सीटीडी परिसर में तीन दिनों तक बंधक बनाए गए आतंकवाद रोधी पुलिस अधिकारियों को मुक्त कराने के अभियान के दौरान पाकिस्तानी सेना के कमांडो ने 25 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश