1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिणी चीन में अचानक ढह गई चादरों से बनी कार्यशाला, 6 लोगों की मौके पर ही मौत

दक्षिणी चीन में अचानक ढह गई चादरों से बनी कार्यशाला, 6 लोगों की मौके पर ही मौत

 Published : Dec 10, 2023 12:07 pm IST,  Updated : Dec 10, 2023 12:07 pm IST

दक्षिण चीन क्षेत्र में चादरों से बनी एक इमारत अचानक धराशाई हो गई। इसमें दबकर 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अवैध कार्यशाला होने की वजह से मानकों की अनदेखी की गई थी। ऐसे में आशंका है कि निर्माण में लापरवाही बरते जाने से यह हादसा हुआ है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

चीन में चादरों से बनी एक कार्यशाला के ढह जाने से कई लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी है। वहीं इस घटना में कुछ लोग घायल भी हो गए। बताया जा रहा है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी होने और अवैध होने की वजह से यह घटना हुई। जानाकरी के अनुसार मामला दक्षिणी चीन इलाके का है, जहां इस्पात की चादरों से बनी एक कार्यशाला अचानक ढह गई। इसमें दबकर 6 लोगों की मौत हो गई है और 3 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
चीनी अधिकारियों ने कि गुइझोऊ प्रांत में शनिवार को यह दुर्घटना हुई। इससे मृतकों के घरों में हाहाकार मच गया। बचाव दल मौके पर जब तक पहुंचते, तब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी थी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्राधिकारियों ने बताया कि हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत होने की पुष्टि कर दी गई है। जबकि तीन घायलों का अस्पताल में भर्ती करावा कर इलाज कराया जा रहा है, लेकिन उनकी स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
 

चीन में ऐसी घटनाएं सामान्य

अधिकारियों ने कहा कि चीन के लिए यह कोई नई घटना नहीं है, बल्कि इस तरह की दुर्घटनाएं पहले भी होती रही हैं। क्योंकि चीन में इमारतों का ढहना असामान्य बात नहीं है। आवश्यक अनुमति लिए बिना गैरकानूनी रूप से बनाई गई इमारतों के निर्माण में सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज किए जाने के कारण देश में इस प्रकार के हादसे होना आम बात हो गई है। मध्य चीन में अप्रैल 2022 में एक इमारत के ढह जाने से 53 लोगों की मौत हो गई थी। (एपी)
 

यह भी पढ़ें

इजरायल-हमास युद्ध में जारी है भीषण संहार, गाजा में मृतकों संख्या पहुंची 17,700 के पार

अमेरिका के मध्य टेनेसी में भीषण तूफान का कहर, 6 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश