Russia Ukraine News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले दिनों तक चले यूक्रेन के साथ चले तमाम घटनाक्रमों के बाद यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन का ऐलान कर दिया है। साथ ही पुतिन ने यूक्रेन की सेना से हथियार डालने के लिए कहा है।
गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल के उपयोग की अनुमति मिलने और इसके प्रतिक्रिया स्वरूप पश्चिमी देशों द्वारा पाबंदियां लगाए जाने की पृष्ठभूमि में रूस ने कीव स्थित अपना दूतावास को खाली करना शुरू कर दिया था। वहीं यूक्रेन ने अपने नागरिकों से रूस छोड़ने को कह दिया था। इसके बाद से यह लगने लगा था कि रूस कोई कड़ा कदम उठाएगा।
यूरोप में नए सिरे से युद्ध छिड़ने की आशंकाओं के बीच इस संकट का कूटनीतिक समाधान निकलने के सारे रास्ते जैसे बंद हो गए हैं। इससे पहले मंगलवार को अमेरिका और उसके महत्वपूर्ण यूरोपीय सहयोगियों ने यूक्रेन के मामले में रूस पर लक्ष्मण रेखा पार करने का आरोप लगाया था। सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ की खबर के अनुसार, रूस ने यूक्रेन में स्थित अपने राजनयिक मिशनों से कर्मचारियों को वापस बुलाना शुरू कर दिया था।
हंगरी में भारतीय दूतावास से एक टीम को यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने में मदद करने के लिए जोहायी सीमा चौकी भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि हंगरी की सीमा यूक्रेन से लगी हुई है। हंगरी में भारतीय दूतावास ने कहा कि यह यूक्रेन से भारतीयों के प्रवेश को सुगम बनाने में हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए यह काम कर रहा है। चूंकि, यूक्रेन ने रूस के हमले के बाद अपने वायु क्षेत्र को यात्री विमानों के लिए बंद कर दिया है, इसलिए भारत अपने नागरिकों को स्थल मार्गों के जरिये यूक्रेन से निकालने पर विचार कर रहा है। यूक्रेन में अभी 20,000 भारतीय फंसे हुए हैं, जिनमें ज्यादातर छात्र हैं। हंगरी में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘हंगरी में भारतीय दूतावास की टीम को यूक्रेन से भारतीयों की वापसी में मदद उपलब्ध कराने एवं समन्वय करने के लिए सीमा चौकी जोहानयी भेजा गया है। ’’ दूतावास ने कहा कि भारत सरकार स्थिति की करीबी निगरानी कर रही है और भारतीयों को यूक्रेन से निकालने की योजना बना रही है।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।
रूस-यूक्रेन में जंग अपने चरम पर पहुंच गया है। सेंटर फॉर डिफेंस स्ट्रेटजिस्ट के मुताबिक, रूस के 100 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा रूस के 7 विमान और 3 हेलिकॉप्टर भी तबाह हुए हैं। वहीं, रूस ने हेनिचेस्क और नोवा कहोव्का पर कब्जा कर लिया है।
पीएम मोदी आज रात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर सकते हैं: सूत्र
यूक्रेन संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक चल रही है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष और रक्षा मंत्रालय के अधिकारी भाग ले रहे हैं।
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने अपनी तीसरी एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को सलाह दी कि अगर किसी भारतीय नगारिक को हवाई सायरन या बम की चेतावनी मिल रही है तो वे बम बचाव घरों में जाएं।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का कहना है कि यूक्रेन पर रूस का हमला यूरोपीय इतिहास में 'टर्निंग पॉइंट' है: AFP
यूक्रेन में भारत के राजदूत पार्थ सत्पथी ने गुरुवार को कहा कि जब तक यहां(यूक्रेन) से हर भारतीय वापस हमारे देश नहीं पहुंच जाता तब तक भारतीय दूतावास यहां काम जारी रखेगा।हम यहां प्रशासन के संपर्क में हैं, भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास स्थिति को देखते हुए पूरी तरह सतर्क है और प्रयास कर रहा है कि हमारे नागरिकों को यहां (यूक्रेन) से कैसे निकाला जा सकता है।
रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के मिलिट्री एयरबेस पर धुएं के गुबार उड़ते दिखाई दे रहे हैं।
यूक्रेन ने रूस का एक और विमान मार गिराने का दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक वीडियो में पैराशूट से रूसी पायलट उतरता दिखाई दे रहा है। युद्ध पर रूस की आर्मी का आधिकारिक बयान भी सामने आया है। रूसी सेना के सामने यूक्रेन की सेना टिक नहीं रही है। रूसी सेना को देखकर यूक्रेन की सेना भागी।
NATO महासचिव ने कहा कि- NATO यूक्रेन के साथ एकजुटता से खड़ा है। NATO पूरी दुनिया में यूरोपीय संघ और अन्य सहयोगियों से समन्वय बनाकर रूस पर गंभीर आर्थिक प्रतिबंध लगाएगा।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पुतिन से संपर्क करने की कोशिश की है। लेकिन पुतिन से उनका संपर्क नहीं हो पाया है।
भारत में यूक्रेन के राजदूत ने कहा है कि यूक्रेन में भारत के 20 हजार छात्र बसे हैं। यूक्रेन के लोगों के साथ ही इन छात्रों की सुरक्षा के लिए पीएम मोदी सीधे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करें।
यूक्रेन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की है। यूक्रेन ने कहा है कि मोदी इस मामले में हस्तक्षेप करें और रूस के राष्ट्रपति से बात कर इस समस्या का हल निकालें। भारत में यूक्रेन के राजदूत ने मोदी से इस मदद की अपील की है।
रूस ने अपना एयर स्पेस बंद किया। रूस में सिविलियन फ्लाइट्स बंद कर दी गई हैं।
यूरोप में रूसी बैंक पर रोक लगाने की तैयारी, रूसी कंपनियों पर भी रोक लगाई जाएगी।
रूस के यूक्रेन पर हमले के बीच यूक्रेन ने रूस से निपटने के लिए नया कदम उठाया है। अब यूक्रेन के हर नागरिक को हथियार दिए जाएंगे।
यूक्रेन की मीडिया ने दावा किया है कि 50 रूसी सैनिकों के मार गिराया गया है। जानकारी के अनुसार यूक्रेन की सेना ने रूस के द्वरा कब्जा किया गया गांव छीन लिया है।
रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच फोन पर बात हुई है। राष्टपति जो बाइडेन ने कहा कि हम हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। आज रात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक हो सकती है।
यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी हमले में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।
यूक्रेन में चीन ने एडवाइजरी जारी की है। चीन ने अपने नागरिकों को घरों में ही रहने को कहा है।
रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद गैस की कीमतों में लगी आग, यूरोप में गैस की कीमतें 25 फीसदी बढ़ गई।
भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। भारत ने अपनी जारी एडवाइजरी में कहा है कि यूक्रेन में रहने वाले भारतीय घरों में ही रहें।
रूस के हमले में यूक्रेन के ओमन शहर में एक सिविलियन की भी मौत हो गई है। एक बच्चे की मौत की खबर है। रूस ने यूक्रेन के नेवी बेस को तबाह कर दिया है। भीषण लड़ाई जारी है।
रूस के हमले में यूक्रेन को भारी नुकसान, रूस की सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। क्रीमिया के रास्ते भी सैनिक घुस रहे हैं।
रूस ने बहुत बड़ा दावा किया है। रूस ने कहा कि हमने यूक्रेन के एयरबेस को तबाह कर दिया है।
यूक्रेन ने रूस के सुखोई 24 जेट को मार गिराने का दावा किया है।
रूस और यूक्रेन की लड़ाई और भीषण हो गई है। इसी बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। रूस के 5 फाइटर जेट और एक चॉपर गिराने का दावा यूक्रेन ने किया है।
यूक्रेन के विद्रोहियों ने बड़ा दावा किया है कि डोनबास में जबरदस्त लड़ाई हुई है। फ्रंटलाइन सैनिकों को ढेर कर दिए जाने की खबर है।
यूक्रेन का एयर डिफेंस निशाने पर है। इसी बीच रूस के रक्षा मंत्री का बयान है कि यूक्रेन कीसेना को भारी नुकसान हुआ है।
यूक्रेन के रक्षामंत्री ने बयान दिया है कि हालात अभी नियंत्रण में है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी बयान दिया है कि हमले से डरने की जरूरत नहीं है।
रूस के यूक्रेन पर हमले के बीच रूसी सेना बेलारूस के रास्ते यूक्रेन में घुस गई है। हमले में बेलारूस के सैनिक और बेलारूस के टैंक भी शामिल हैं।
यूक्रेन में रूस की ने एयर स्ट्राइक कर दी है। रूस के फाइटर जेट भी यूक्रेन में घुस आए हैं। पैराट्रूपर्स उतार दिए गए हैं। इस हमले में बेलारूस के सैनिक भी शामिल हैं।
यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस का लड़ाकू विमान क्रेश हो गया है।
रूस के यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई और मिसाइल हमले से घबराए यूक्रेन के लोग बड़ी संख्या में शहरों से भाग रहे हैं। मुख्य सड़कों पर कारों का रैला चल रहा है।
रूस प्रिसिजन वैपन से यूक्रेन के सैन्य बेस पर अटैक कर रहा है। इसी बीच यूक्रेन की राजधानी कीव हवाई हमले का साइरन बज गया है।
यूक्रेन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी। नो फ्लाई जोन की वजह से यह फ्लाइट वापस लौटी है।
रूसी सेना यूक्रेन के ओडेसा शहर तक पहुंच गई है। इसी बीच खारकीव शहर के भी बेहद करीब पहुंच गई है।
रूस के यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के ऐलान और मिसाल अटैक् के बीच यूएन ने कहा कि पुतिन रूसी सेना को हमले से रोकें। वहीं राजधानी कीव के पास एयरफील्ड पर अटैक की भी खबर है।
यूक्रेन के बंदरगाह पर भी हमला किया गया है। मारियुपोल पर अटैक किया गया है।
यूक्रेन के मीडिया के हवाले से खबर है कि यूक्रेन के कीव और खारकीव शहरों पर मिसाइल से हमला किया गया है। यहां धमाके हो रहे हैं।
यूएस के एनएसए ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को हमले के बारे में ब्रीफ किया। हमले से जुड़ी जानकारियां दीं।
यूक्रेन के इलाकों में रूसी सेना ने घुसना शुरू कर दिया है। यूक्रेन के खारकीव में सेना ने मिलिट्री ऑपरेशन को अंजाम देना भी शुरू कर दिया है।
यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन रूस की सैन्य कार्रवाई से अपनी रक्षा खुद कर लेगा और जीतेगा। पुतिन ने अभी-अभी यूक्रेन पर पूरे तौर पर हमला शुरू कर दिया है। यूक्रेन के शहरों पर हमले हो रहे हैं। यह आक्रामकता का युद्ध है। दुनिया पुतिन को रोक सकती है और उसे भी करना चाहिए। अब कार्रवाई करने का समय है।
यूएन की इमरजेंसी मीटिंग में यूक्रेन के प्रतिनिधि ने आक्रोशित होकर रूसी प्रतिनिधि से कहा कि क्या मैं आपको फोन पर पुतिन का वो वक्तव्य प्ले करके दिखाउं कि पुतिन ने स्पष्ट रूप से युद्ध घोषित किया है? मैं दुनिया से इस युद्ध को रोकने की अपील करता हूं।
रूस के यूक्रेन में मिलिट्री अभियान की घोषणा के बाद रूसी सेना खारकीव के अंदर घुस गई है। वहीं मारीव पोल इलाके में भी धमाके की खबर है।
यूक्रेन से 182 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची फ्लाइट। आज सुबह 7.45 बजे पहुंची है यह फ्लाइट।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस वक्त यूक्रेन संकट को हल करने के लिए बैठ चल रही है। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लदिमीर पुतिन ने डोनबास क्षेत्र में विशेष सैन्य अभियान की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह घोषणा उस समय की जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन मामले पर उनसे सब्र रखने की गुज़ारिश की।
पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र में उन्होंने एक बड़ा धमाका सुना गया है। रूसी हमले के बाद कीव छोड़कर जा रहे हैं लोग। कई लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इस हमले से होने वाली मौतों और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार है। अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट और निर्णायक तरीके से जवाब देंगे। दुनिया इसके लिए रूस को जवाबदेह ठहराएगी।
रूस के प्रतिनिधि ने यूएन में कहा है कि पुतिन ने जो सैन्य कार्रवाई का आदेश दिया है। यह यूक्रेन के उन लोगों की जनता की भलाई के लिए है, जो वर्षों से समस्याओं का सामना कर रहे हैं। यूएन चार्टर के आर्टिकल 51 के नियमों के तहत ही यह आदेश दिया गया है।
UN में अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा है कि हम रूस की कार्रवाई का एकता के साथ जवाब देना जारी रखेंगे। हम यहां रूस को रुकने, अपनी सीमा पर लौटने, सैनिकों को वापस बैरक में भेजने के लिए कहने आए हैं। अपने राजनयिकों को वार्ता की मेज पर लाएं। रूस ने सचमुच यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन किया है।
यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके की आवाज सुनी गई। इसी बीच यूक्रेन से बड़ी खबर है कि यूक्रेन ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। साथ ही सभी कमर्शियल उड़ानें रोकी गईं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा और चेतावनीभरा बयान दिया है। अमेरिका और नाटो देशों को उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमें रोकने की कोशिश की तो परिणाम गंभीर होंगे।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पुतिन के हमले के ऐलान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जंग से लाखों लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ेगी।
भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच तनाव के ताजा हालात पर चिंता जताई है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि स्थिति नहीं सुधरी तो नतीजे गंभीर होंगे। दोनों देश सीमा पर तनाव खत्म करें।
संपादक की पसंद